प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में लुटाए इतने रन, अंग्रेज बल्लेबाज ने उड़ाईं धज्जियां; पूरी तरह से हुए बेबस
प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में लुटाए इतने रन, अंग्रेज बल्लेबाज ने उड़ाईं धज्जियां; पूरी तरह से हुए बेबस
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की है। उनके खिलाफ अंग्रेज बल्लेबाजों ने बहुत ही आसानी से रन बनाए। वह अपनी लाइन और लेंथ से पूरी तरह से भटके हुए नजर आए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
Published : Jul 04, 2025 08:55 pm IST, Updated : Jul 04, 2025 08:58 pm IST
1/6Image Source : getty
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की है। उनके खिलाफ अंग्रेज बल्लेबाजों ने बहुत ही आसानी से रन बनाए। वह अपनी लाइन और लेंथ से पूरी तरह से भटके हुए नजर आए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।
2/6Image Source : getty
इंग्लैंड के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्णा ने 32वां ओवर फेंका। इस ओवर में उनके सामने जैमी स्मिथ थे। उन्होंने इस ओवर में कृष्णा के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए चौके और छक्कों की बरसात कर दी। इस ओवर में कुल 23 रन बने।
3/6Image Source : getty
प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। फिर दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का आया। इसके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर जैमी स्मिथ ने चौके लगाए। फिर प्रसिद्ध ने एक वाइड फेंक दी और आखिरी गेंद पर चौका लगा। इस तरह से ओवर में उन्होंने कुल 23 रन दे दिए। ओवर में कुल चार चौके और एक छक्का लगा।
4/6Image Source : getty
प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अभी तक कुल 13 ओवर फेंके और 72 रन लुटाए हैं। इस दौरान उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिल पाया है और उनकी इकॉनोमी 5.54 की रही है।
5/6Image Source : getty
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 587 रनों का स्कोर बना पाई। गिल ने दोहरा शतक जड़ते हुए 269 रन बनाए। वहीं जायसवाल के बल्ले से 87 रन और जडेजा ने 89 रन बनाए।
6/6Image Source : getty
इसके बाद इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी और उसने 85 रनों पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हैरी ब्रूक और जैमी स्मिथ ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इन दोनों प्लेयर्स ने शतक लगाए। ब्रूक 150 रन और स्मिथ 159 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 372 रन बना लिए हैं।