पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों ने बदल दी किस्मत, 5 सबसे बड़े हीरो
पंजाब किंग्स के इन खिलाड़ियों ने बदल दी किस्मत, 5 सबसे बड़े हीरो
पंजाब किंग्स की टीम ने करीब 11 साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है। इससे भी अच्छी बात ये है कि टीम ने आखिरी लीग मैच जीतकर ये भी तय कर लिया है कि अब वो पहले और दूसरे नंबर पर ही रहेगी, इससे नीचे नहीं जाएगी। यानी टीम के पास फाइनल में जाने के दो मौके होंगे।
Published : May 27, 2025 05:50 pm IST, Updated : May 27, 2025 05:50 pm IST
1/6Image Source : india tv
पंजाब किंग्स की टीम ने करीब 11 साल बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची है। इससे भी अच्छी बात ये है कि टीम ने आखिरी लीग मैच जीतकर ये भी तय कर लिया है कि अब वो पहले और दूसरे नंबर पर ही रहेगी, इससे नीचे नहीं जाएगी। यानी टीम के पास फाइनल में जाने के दो मौके होंगे। अब टीम खिताब से ज्यादा दूर नहीं है। इस बीच चलिए जरा उन 5 हीरो की बात करते हैं, जो टीम को यहां तक लेकर आए हैं।
2/6Image Source : pti
पंजाब किंग्स की जीत के सबसे बड़े हीरो तो कप्तान श्रेयस अय्यर ही रहे। वे पहली बार पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। अब तक खेले गए 14 मैचों में श्रेयस अय्यर ने 514 रन बनाए हैं और उनका औसत 51.50 का है। श्रेयस अय्यर ने इस साल 171.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। वे शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन 97 रन नाबाद जरूर लगाने में सफल रहे। उनके नाम इस सीजन अब तक 5 अर्धशतक दर्ज हैं।
3/6Image Source : pti
इसके बाद टीम के दूसरे सबसे धाकड़ खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह रहे। जो अपनिंग कर रहे थे। उन्होंने 14 मैच खेलकर अब तक 499 रन बना चुके हैं। यानी वे भी 500 के क्लब में जल्द शामिल हो जाएंगे। प्रभसिमरन अभी तक 35.64 के औसत और 165.78 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हैं। उनके नाम चार अर्धशतक दर्ज हैं। वे पंजाब किंग्स के लिए इस साल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
4/6Image Source : ap
पंजाब किंग्स की सफलता में बड़ा हाथ युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या का भी बड़ा रोल है। उन्होंने अब तक 14 मैच खेलकर 424 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.29 का है और वे 183.54 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। प्रियांश ने तो इस साल एक शतक भी लगाया है और दो अर्धशतक उनके नाम हैं। प्रभसिमरन और प्रियांश ने मिलकर ओपनिंग में कई मैचों में जो आधारशिला रखी, उस पर चलकर टीम ने कई मुकाबले अपने नाम किए हैं।
5/6Image Source : pti
अब बात अगर गेंदबाजों की करें तो टीम की जीत में अहम योगदान अर्शदीप सिंह का भी रहा। वे अब तक 14 मैच खेलकर 18 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और पर्पल कैप की रेस में भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अर्शदीप न केवल विकेट ले रहे हैं, बल्कि रन भी काफी कम खर्च करते हैं। कई बार फंसे हुए मैच को भी अर्शदीप सिंह ने जीत में बदलने का काम किया है।
6/6Image Source : pti
इसके अलावा मार्को यानसेन की भी पंजाब की जीत में बड़ी भूमिका रही। वे भी 14 मैच खेलकर 16 विकेट चटका चुके हैं। हालांकि अब वे अपनी नेशनल ड्यूटी के लिए चले गए हैं और ऐसे में अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में पंजाब किंग्स को उनकी कमी काफी ज्यादा महसूस होने वाली है। वे एक मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं।