Published : Dec 30, 2025 06:13 pm IST, Updated : Dec 30, 2025 06:13 pm IST
1/5Image Source : AP
साल 2025 भारत के दो अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए काफी अच्छा रहा। इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। वहीं उसी चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान भी किया। इस बीच हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में इन दोनों खिलाड़ियों में किसा प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।
2/5Image Source : AP
विराट कोहली की बात करें तो वह इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 14 मैच खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 15 पारियों में 56.16 के औसत से 674 रन आए। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो वो भी इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 14 मैच खेले हैं। इस दौरान 14 पारियो में वह 50 की औसत से 650 रन बनाने में कामयाब रहे।
3/5Image Source : AP
साल 2025 में विराट कोहली 3 शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए। हाल ही में विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाए थे। रोहित शर्मा की बात करें तो वह इस साल दो शतक लगाने में कामयाब रहे। वहीं इस दौरान वह 4 अर्धशतक भी लगाए।
4/5Image Source : AP
विराट कोहली ने इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 55 चौके लगाए। इस दौरान वह 13 छक्के भी लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं अगर रोहित शर्मा की बात करें तो वह इस साल वह 69 चौके लगाए हैं। वहीं उनके बल्ले से 24 सिक्स भी देखने को मिले। बाउंड्री लगाने के मामले में यहां रोहित का पलड़ा भारी है।
5/5Image Source : AP
इस साल विराट कोहली का हाईएस्ट स्कोर 135 रन का रहा है। यह पारी उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में खेली थी। वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो उनका हाईएस्ट स्कोर इस साल नाबाद 121 रन का रहा है। यह पारी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे मैच के दौरान खेली थी।