Published : Dec 05, 2022 11:16 am IST, Updated : Dec 05, 2022 11:16 am IST
1/6Image Source : Twitter
शिखर धवन का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। आज वह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।
2/6Image Source : Twitter
शिखर धवन ने महज 12 साल की उम्र में Sonnet Club ज्वॉइन कर लिया था। यहां 12 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को कोचिंग देने वाले तारक सिन्हा के नेतृत्व में उनका करियर शुरू हुआ। इस समय धवन बतौर विकेटकीपर क्लब के साथ जुड़े थे। इतना ही नहीं धवन एक ऑफ ब्रेक गेंदबाज भी हैं। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में वह गेंदबाजी करते नहीं दिखे लेकिन फर्स्ट क्लास में उनके नाम 3 और लिस्ट ए में 9 विकेट दर्ज हैं।
3/6Image Source : Getty Images
शिखर धवन को सबसे पहले 1999 में दिल्ली की अंडर-16 टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चुना गया। फिर उन्होंने अंडर-17 और अंडर-19 में भी कमाल किया। 2004 में उन्होंने दिल्ली के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया।
4/6Image Source : Twitter
2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में, 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में और 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही टेस्ट में उन्होंने डेब्यू किया। मोहाली में टेस्ट डेब्यू पर धवन ने 187 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ओपनर द्वारा टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी बनाया।
5/6Image Source : India TV
धवन के नाम 267 इंटरनेशनल मैचों में 10856 रन दर्ज हैं। वह 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी विनर भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में 363 रन बनाने वाले शिखर धवन को गोल्डेन बैट भी मिला। इसके अलावा 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 वर्ल्ड कप में भी वह भारत के लीडिंग रन स्कोरर थे।
6/6Image Source : Twitter
शिखर धवन के नाम आईपीएल के 205 मैचों में 6243 रन दर्ज हैं जिसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। वह विराट कोहली के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिखर धवन के नाम 2315 टेस्ट, 6782 वनडे और 1759 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं।