कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने बना दिए इतने रिकॉर्ड, लेकिन ये 5 हैं सबसे ज्यादा खास
कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने बना दिए इतने रिकॉर्ड, लेकिन ये 5 हैं सबसे ज्यादा खास
Shubman Gill Records: शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनते ही पहले मैच में शतक लगाया और दूसरी में दोहरा शतक ठोक दिया। इस दो पारियों की बदौलत शुभमन गिल ने नए नए कीर्तिमानों की झड़ी सी लगा दी है। लेकिन आपको उन 5 रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहिए जो सबसे ज्यादा खास हैं।
Published : Jul 04, 2025 01:52 pm IST, Updated : Jul 04, 2025 01:52 pm IST
1/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट कप्तान बनते ही पहले मैच में शतक लगाया और दूसरी में दोहरा शतक ठोक दिया। इस दो पारियों की बदौलत शुभमन गिल ने नए नए कीर्तिमानों की झड़ी सी लगा दी है। लेकिन आपको उन 5 रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहिए जो सबसे ज्यादा खास हैं।
2/6Image Source : AP
शुभमन गिल ने एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 269 रनों की पारी खेली है। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी भारतीय कप्तान की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान के तौर पर 254 रनों की पारी खेली थी। उनकी ये पारी पुणे में आई थी।
3/6Image Source : AP
शुभमन गिल के 269 रन किसी भी भारतीय की ओर से एशिया के बाहर खेली गई सबसे बड़ी पारी भी बन गई है। इस मामले में गिल ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन तेंदुलकर ने साल 2004 में सिडनी में नाबाद 241 रन बनाए थे। अब इस रिकॉर्ड के सामने गिल का नाम दर्ज हो गया है।
4/6Image Source : AP
शुभमन गिल अब वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बाद विदेश में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वीरेंद्र सहवाग ने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 309 रन बनाए थे। वहीं राहुल द्रविड़ ने रावलपिंडी में 270 रनों की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल आ गए हैं, जिनके बल्ले से 269 रन आए हैं।
5/6Image Source : AP
गिल से पहले केवल दो ही भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगा पाए हैं। साल 1979 में सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड की सरजमीं पर जाकर 221 रन बनाए थे, इसके बाद साल 2002 में राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में 217 रन बनाए थे। अब तीसरे नंबर पर गिल का नाम आता है।
6/6Image Source : AP
शुभमन का नाम अब उस लिस्ट में शुमार हो गया है, जिन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों में दोहरा शतक लगाया है। इससे पहले इसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और क्रिस गेल का ही नाम था। शुभमन गिल साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था, तब उनके बल्ले से 208 रनों की पारी आई थी।