Published : Jul 15, 2025 07:45 pm IST, Updated : Jul 15, 2025 07:45 pm IST
1/5Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहां टीम इंडिया फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है, खासकर शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने। पंत ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था। पहली पारी में उन्होंने 134 तो दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे। इसके बाद बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने पहली पारी में 254 रन बनाए थे। तो वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 161 रन बनाए थे। इस बीच हम आपको शुभमन गिल और ऋषभ पंत का 35 टेस्ट मैच के बाद कैसा रिकॉर्ड था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/5Image Source : Getty
शुभमन गिल ने जहां अपने करियर में अब तक 35 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं ऋषभ पंत ने अभी तक 46 मैच खेले हैं। शुभमन गिल ने 35 टेस्ट मैच में 41.66 के औसत से 2500 रन बनाए हैं। वहीं ऋषभ पंत की बात करें तो उन्होंने 35 मैचों में 44.21 के औसत से 2432 रन बनाए थे।
3/5Image Source : Getty
शुभमन गिल ने 35 टेस्ट मैचों में 8 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं ऋषभ पंत जो टेस्ट फॉर्मेट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उन्होंने 35 टेस्ट मैच में 6 शतक और 11 अर्धशतक लगाए थे।
4/5Image Source : Getty
35 टेस्ट मैचों के बाद टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का एक पारी में बेस्ट स्कोर 254 रन है, जो उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। ऋषभ पंत की बात करें तो 35 टेस्ट मैचों में एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 159 रनों का है। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी 5 बार नॉट आउट लौटे हैं।
5/5Image Source : Getty
स्ट्राइक रेट की बात करें तो वहां ऋषभ पंत का पलड़ा थोड़ा भारी है। 35 टेस्ट मैचों के बाद शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट 62.43 का है। तो वहीं इतने ही मैचों के बाद ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 74.14 का था। टेस्ट फॉर्मेट में पंत तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।