शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, 37 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
शुभमन गिल बनाम विराट कोहली, 37 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का प्रदर्शन
भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना काफी फायदेमंद साबित हुआ है, जिसमें इंग्लैंड के दौरे पर उनके बल्ले से 700 से अधिक रन देखने को मिले।
Published : Aug 15, 2025 11:10 pm IST, Updated : Aug 15, 2025 11:10 pm IST
1/6Image Source : Getty
शुभमन गिल के लिए बतौर टेस्ट कप्तान उनके लिए पहली सीरीज काफी शानदार रही है, जिसमें गिल को जहां पहली बार नंबर-4 की पोजीशन पर खेलने का मौका मिला तो वहीं उन्होंने अपने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए कई नए रिकॉर्ड भी बना दिए। ऐसे में हम आपको शुभमन गिल और विराट कोहली के 37-37 टेस्ट मैच के प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें दोनों का कैसा रिकॉर्ड था।
2/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने जहां अब तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं तो वहीं विराट कोहली ने अपने करियर में कुल 123 टेस्ट मैच खेले। ऐसे में गिल का 37 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 69 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.35 के औसत से कुल 2647 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 37 टेस्ट मैचों की 66 पारियों में बल्लेबाजी की थी जिसमें उन्होंने 45.06 के औसत से कुल 2794 रन बनाए थे।
3/6Image Source : Getty
शुभमन गिल ने 37 टेस्ट मैचों में खेलते हुए अब तक 7 अर्धशतकीय और 9 शतकीय पारियां खेली हैं। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 11 शतकीय और 11 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : Getty
शुभमन गिल का 37 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखा जाए तो वह 269 रनों की पारी है। विराट कोहली का 37 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 169 रनों की पारी खेली थी।
5/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और विराट कोहली दोनों का टेस्ट में बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता है, जिसमें स्कोरबोर्ड लगातार चलता रहता है। ऐसे में गिल ने 37 टेस्ट मैचों में जहां 295 चौके लगाए हैं तो वहीं 43 छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं विराट कोहली ने 37 टेस्ट मैचों में 327 चौके और 9 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : Getty
शुभमन गिल और विराट कोहली दोनों का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो उस मामले में गिल थोड़ा आगे दिखाई देते हैं। शुभमन गिल का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 61.42 का है जबकि विराट कोहली का 37 टेस्ट मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 53.01 का था।