स्मृति मंधाना बनाम सचिन तेंदुलकर, 114 ODI मैचों के बाद कौन किससे आगे? हैरान कर देंगे आंकड़े
स्मृति मंधाना बनाम सचिन तेंदुलकर, 114 ODI मैचों के बाद कौन किससे आगे? हैरान कर देंगे आंकड़े
Smriti Mandhana vs Sachin Tendulkar: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ODI क्रिकेट में बल्ले से लगातार कमाल कर रही हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में मंधाना ने शानदार शतकीय पारी खेली।
Published : Oct 24, 2025 01:58 pm IST, Updated : Oct 24, 2025 01:59 pm IST
1/6Image Source : PTI
भारतीय सरजमीं पर ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर बोल रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ मंधाना ने अपना 114वां मैच खेलते हुए शानदार शतक जड़ा। मंधाना के ODI में रिकॉर्ड काफी शानदार है। ऐसे में मंधाना की तुलना सचिन तेंदुलकर से भी होने लगी है। आइए जानते हैं 114 ODI मैचों के बाद कैसा रहा है दोनों का रिकॉर्ड
2/6Image Source : PTI/AP
स्मृति मंधाना ने अब तक वनडे फॉर्मेट में कुल 114 मुकाबले खेले हैं तो वहीं सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 463 ODI मैच खेले। ऐसे आइए जानते हैं 114-114 ODI मैचों में किसका रिकॉर्ड है बेहतर। स्मृति मंधाना ने 114 ODI मैचों में 48.32 के बेहतरीन औसत से अब तक कुल 5219 रन बनाए हैं। वहीं सचिन ने 114 ODI मैचों की 111 पारियों में 40.24 के औसत से 3984 रन बनाए थे।
3/6Image Source : PTI/AP
शतक और अर्धशतक जड़ने के मामले में भी मंधाना का पलड़ा भारी है। स्मृति मंधाना ने 114 ODI मैचों में 14 शतकीय और 34 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 114 ODI मैचों में 8 शतकीय और 25 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : PTI/AP
ODI में स्मृति मंधाना के बल्ले से कई बड़ी पारियां देखने को मिली हैं। उनके सर्वश्रेष्ठ ODI स्कोर की बात की जाए तो वह 136 रन है, वहीं सचिन तेंदुलकर का 114 ODI मैचों के बाद बेस्ट स्कोर 137 रन था। हालांकि, कई सालों के बाद सचिन ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
5/6Image Source : PTI
स्मृति मंधाना की गिनती ODI में आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने अब तक 114 ODI मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 626 चौके और 73 छक्के लगाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 114 ODI मैचों में 395 चौके और 39 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : PTI
स्ट्राइक रेट के मामले में भी मंधाना बाजी मार ले जाती हैं। स्मृति मंधाना का 114 ODI मैचों के बाद स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 90 से ज्यादा है। मंधाना ने अब तक 90.45 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर का 114 ODI मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 82.36 का था।