Published : Mar 12, 2024 03:08 pm IST, Updated : Mar 12, 2024 03:08 pm IST
1/6Image Source : ipl
IPL 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। सीएसके और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पांच-पांच बार ट्रॉफी जीती है। आइए जानते हैं, उन टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं।
2/6Image Source : ipl
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं। टीम ने कुल 238 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 127 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है।
3/6Image Source : ipl
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में पंजाब किंग्स की टीम दूसरे नंबर पर है। टीम ने 232 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 124 मैच हारे हैं। पंजाब किंग्स की टीम ने भी अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है।
4/6Image Source : ipl
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में RCB की टीम तीसरे नंबर पर है। आरसीबी की टीम ने 120 मुकाबले हारे हैं। टीम ने 241 मैच खेले हैं और 120 में जीत हासिल की है।
5/6Image Source : ipl
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चौथे नंबर पर हैं। टीम ने 114 मुकाबले हारे हैं। टीम ने 237 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 119 में जीत हासिल की है।
6/6Image Source : ipl
मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल के इतिहास में 105 मुकाबले हारे हैं। जबकि मुंबई की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मुंबई ने आईपीएल में कुल 247 मैच खेले हैं।