वनडे मैच की पहली गेंद पर चौका या छक्का लगना सामान्य होता है, लेकिन मैच की पहली गेंद पर विकेट गिरना बहुत ही कम देखने को मिलता है। हालांकि वनडे क्रिकेट में कुछ गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिनको पहली गेंद पर विकेट पर लेना काफी पसंद रहा हैं। तो आइये जानते हैं उन गेंदबाजों के बारें में जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाए हैं।
वनडे क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने मैच की पहली गेंद पर 3 विकेट लेने का कारनामा किया है। पोलाक के वनडे करियर की बात करें तो, उन्होंने 303 मैचों में 393 विकेट चटकाए।
वनडे मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने के मामलें में पाकिस्तान के वसीम अकरम काफी माहिर थे। अकरम ने वनडे क्रिकेट में चार बार पहली ही गेंद पर बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को वनडे क्रिकेट में पहली ही गेंद पर विकेट लेना काफी पसंद था। जहीर ने वनडे में 4 बार मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाए थे।
वनडे क्रिकेट में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट निकालने के मामलें में श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास टॉप पर हैं। चमिंडा वास ने 5 बार वनडे मैच की पहली गेंद पर बल्लेबाजों को आउट किया।