वनडे में 13000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी
वनडे में 13000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये रहे टॉप 5 खिलाड़ी
Top 5 batter 13000+ runs in ODIs: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। ये बात तो आपको पता ही होगी। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि 13 हजार से ज्यादा रन इस फॉर्मेट में अब तक केवल 5 ही बल्लेबाज बना पाए हैं। चलिए एक नजर इन पर डालते हैं।
Published : Aug 29, 2025 05:47 pm IST, Updated : Aug 29, 2025 05:47 pm IST
1/6Image Source : getty
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। ये बात तो आपको पता ही होगी। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि 13 हजार से ज्यादा रन इस फॉर्मेट में अब तक केवल 5 ही बल्लेबाज बना पाए हैं। चलिए एक नजर इन पर डालते हैं।
2/6Image Source : getty
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 463 मैच खेलकर 18426 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 44.83 के औसत और 86.23 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। सचिन के नाम 49 शतक और 96 अर्धशतक वनडे में दर्ज हैं।
3/6Image Source : getty
इस लिस्ट में दूसरा नाम कुमार संगकारा का आता है। श्रीलंका के कप्तान रहे संगकारा ने 404 वनडे मैच खेलकर 14234 रन बनाए हैं। संगकारा का औसत 41.98 का है और वे 78.86 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते रहे हैं। संगकारा ने वनडे में 25 शतक और 93 अर्धशतक लगाए हैं।
4/6Image Source : getty
विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। कोहली ने अब तक 302 वनडे मैच खेलकर 14181 रन बनाए हैं। कोहली का औसत 57.88 का है और वे 93.34 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वनडे में कोहली ने 51 शतक और 74 अर्धशतक लगाए हैं।
5/6Image Source : getty
रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में 375 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13704 रन बनाए हैं। पोंटिंग का औसत 42.03 का है और वे 80.39 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 30 शतक और 82 अर्धशतक लगाए हैं।
6/6Image Source : getty
श्रीलंका के सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में नंबर पांच पर आते हैं। उन्होंने अपने करियर में 445 वनडे मैच खेलकर 13430 रन बनाए हैं। जयसूर्या ने 32.36 के औसत और 91.20 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने का काम किया है। जयसूर्या के नाम 28 शतक और 68 अर्धशतक हैं।