T20 क्रिकेट में भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
T20 क्रिकेट में भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए रन रोकने के साथ विकेट हासिल करना आसान काम नहीं होता है। वहीं भारतीय पिचों पर जहां बल्लेबाजों का अधिक दबदबा देखने को मिलता है वहां पर ये काम और भी मुश्किल हो जाता है।
Published : May 25, 2025 02:13 pm IST, Updated : May 25, 2025 02:13 pm IST
1/6Image Source : Getty
टी20 क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जहां पर गेंदबाजों के लिए एक तरफ जहां बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने से रोकने की जिम्मेदारी होती है तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें विकेट हासिल करने पर भी ध्यान देना होता है। ऐसे में दोनों ही मामलों में काफी ही ऐसे गेंदबाज हुए हैं जो इसमें सफल हो सके हैं। हम आपको ऐसे 5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत में टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।
2/6Image Source : Getty
पीयूष चावला इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जिन्होंने भारत में अब तक टी20 फॉर्मेट में 265 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 24.43 के औसत से कुल 289 विकेट हासिल किए हैं। पीयूष चावला का इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर चार विकेट रहा है। वहीं पीयूष चावला चार बार एक मैच में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिसमें ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि वह जल्द ही पीयूष चावला को इस लिस्ट में पीछे छोड़ सकते हैं। युजवेंद्र चहल ने अब तक भारत में कुल 254 टी20 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 23.94 के औसत से 287 विकेट हासिल किए हैं। चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जहां 25 रन देकर 6 विकेट है तो वहीं दो बार वह पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।
4/6Image Source : Getty
भुवनेश्वर कुमार का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जिन्होंने भारत में अब तक 236 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.92 के औसत से 250 विकेट हासिल किए हैं। भुवनेश्वर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर 5 विकेट है। वहीं उन्होंने तीन बार पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।
5/6Image Source : Getty
अमित मिश्रा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने भारत में कुल 230 टी20 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 248 विकेट 22.32 के औसत से हासिल किए हैं। अमित मिश्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 5 विकेट है तो वहीं 2 बार वह मैच में पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
6/6Image Source : Getty
हर्षल पटेल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जिसमें उन्होंने अब तक भारत में कुल 192 टी20 मैचों में खेलते हुए 23.59 के औसत से 234 विकेट हासिल किए हैं। हर्षल पटेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 5 विकेट है तो वहीं उन्होंने 2 बार मैच में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।