श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सचिन-द्रविड़ लिस्ट में शामिल
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सचिन-द्रविड़ लिस्ट में शामिल
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां सचिन तेंदुलकर का नाम दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान का पूर्व खिलाड़ी इस लिस्ट में टॉप पर है।
Published : Aug 02, 2026 04:57 pm IST, Updated : Aug 02, 2026 04:57 pm IST
1/5Image Source : AFP
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान के नाम है। यूनिस खान ने टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 29 मैचों की 48 पारियों में 2286 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.95 का रहा है और वह 8 शतक और 6 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
2/5Image Source : AFP
श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर सचिन तेंदुलकर का नाम है। तेंदुलकर ने इस टीम के खिलाफ टेस्ट में 25 मैचों की 46 पारियों में 60.45 के औसत से 1995 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ टेस्ट में वह 9 शतक लगाने में कामयाब रहे। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक भी लगाए।
3/5Image Source : AP
बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 19 मैचों की 34 पारियों में 55.82 के औसत से 1619 रन बनाए हैं। वह इस दौरान 4 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं।
4/5Image Source : AFP
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 20 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 31 पारियों में 59.96 के औसत से 1559 रन बनाए हैं। वह 5 शतक और 7 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
5/5Image Source : AFP
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 20 मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने 32 पारियों में 48.64 के औसत से 1508 रन बनाए। द्रविड़ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 3 शतक और 9 फिफ्टी लगाने में कामयाब रहे।