टेस्ट में SENA देशों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, केएल राहुल टॉप-5 में
टेस्ट में SENA देशों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, केएल राहुल टॉप-5 में
SENA टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में केएल राहुल शामिल हो गए हैं। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन और ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है।
Published : Jul 12, 2025 09:08 pm IST, Updated : Jul 12, 2025 09:08 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त लॉर्ड्स में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया है। इस शतकीय पारी के साथ ही वह भारतीय बल्लेबाजों के बीच टेस्ट फॉर्मेट में SENA देशों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। आज हम आपको उन टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में SENA देश में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। SENA देश से मतलब यहां साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से है।
2/6Image Source : Getty
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। उन्होंने SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा 17 शतक लगाए हैं। तेंदुलकर ने सेना देश में 63 टेस्ट की 114 पारियों में 51.30 के औसत से 5387 रन बनाए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 241 रन रहा था। सेना देश में उनके नाम 23 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
3/6Image Source : Getty
विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। सेना देश में टेस्ट फॉर्मेट में विराट के नाम 12 शतक दर्ज हैं। वहां उन्होंने 48 मैचों की 93 पारियों में 41.54 के औसत से 3781 रन बनाए थे। सेना देश में उनके नाम 14 अर्धशतक मौजूद हैं।
4/6Image Source : Getty
पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सेना देश में द्रविड़ के नाम 10 शतक दर्ज हैं। वहां उन्होंने 46 मैचों की 89 पारियों में 49.84 के औसत से 3909 रन बनाए हैं। SENA देश में उनके नाम 17 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
5/6Image Source : Getty
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। सेना देशों में उनके नाम टेस्ट में 8 शतक दर्ज हैं। गावस्कर ने इन 4 देशों में कुल मिलाकर 33 टेस्ट मैच खेले थे, जहां उनके बल्ले से 44.80 के औसत से 2464 रन आए थे। वह उनके नाम 11 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
6/6Image Source : Getty
केएल राहुल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। राहुल के नाम अब सेना देश में 7 शतक मौजूद हैं। वहां उन्होंने 29 मैचों की 55 पारियों में 33.00 के औसत से 1782 रन बनाए हैं। वहां उनका हाईएस्ट स्कोर 149 रन है। सेना देश में राहुल ने 5 अर्धशतक लगाए हैं।