वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में तीन भारतीय
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में तीन भारतीय
वनडे वर्ल्ड कप का अगला संस्करण साल 2027 में खेला जाएगा, जिसको लेकर अब टीमों के पास तैयारी करने का अधिक समय नहीं बचा है। ऐसे में हम आपको वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 22, 2026 07:49 pm IST, Updated : May 22, 2026 07:49 pm IST
1/6Image Source : AFP
वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक कुछ ही ऐसे प्लेयर्स रहे हैं जिन्होंने अपने बल्ले का कमाल कई संस्करण में दिखाया है। किसी भी खिलाड़ी के अपने देश की तरफ से वर्ल्ड कप में खेलना हमेशा एक सपना होता है लेकिन ये कुछ प्लेयर्स ही इसे पूरा करने में कामयाब हो पाते हैं। इसी में हम आपको वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफतौर पर देखने को मिलता है।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आता है, जिनके नाम वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने वनडे वर्ल्ड के इतिहास में कुल 45 मुकाबलों में खेलते हुए 44 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 56.95 के औसत से कुल 2278 रन बनाए हैं। इसमें सचिन ने 21 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं।
3/6Image Source : AFP
विराट कोहली जिनका वनडे वर्ल्ड में अभी तक बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में कुल 37 मैचों में खेलते हुए 37 पारियों में बल्लेबाजी की है और 59.83 के औसत से 1795 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। विराट कोहली के नाम पर वनडे वर्ल्ड कप में कुल 17 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां दर्ज हैं, जिसमें यदि वह साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलते हैं तो उनके पास सचिन को पीछे छोड़ने का शानदार मौका रहने वाला है।
4/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर प्लेयर्स में गिने जाने वाले शाकिब अल हसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। शाकिब का वनडे वर्ल्ड के इतिहास में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। शाकिब ने कुल 36 मैचों में खेलते हुए 36 पारियों में बल्लेबाजी की और उसमें उन्होंने 41.62 के औसत से 1332 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 13 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां देखने को मिली हैं।
5/6Image Source : AFP
रोहित शर्मा जिनकी लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के सबसे खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है उनका वनडे वर्ल्ड कप में अब तक बल्ले से काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 28 मैचों में खेलते हुए जहां 60.57 के औसत से 1575 रन बनाए हैं तो वहीं उन्होंने कुल 13 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेली हैं।
6/6Image Source : AFP
कुमार संगकारा जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है और उनका तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। कुमार संगकारा ने वनडे वर्ल्ड कप में कुल 37 मैचों में खेला है और इसमें उन्हें 35 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है जिसमें वह 56.74 के औसत से 1532 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। कुमार संगकारा के नाम पर वनडे वर्ल्ड में कुल 12 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां दर्ज हैं।