भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा शतक ठोके हैं। आइए जानते हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में......
भारत के पूर्व क्रिकेटर विजय हजारे ने 1934 से 1967 के बीच 238 फर्स्ट क्लास मैचों में 60 शतक जड़े थे।
इस मामलें में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं। राहुल द्रविड़ ने 298 फर्स्ट क्लास मैचों की 497 पारियों में 68 शानदार शतक लगाए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट की तरह भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी अव्वल रहे। सचिन ने 348 फर्स्ट क्लास मैचों में 81 शतक लगाने में सफलता हासिल की।
भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर दुनिया के पहले क्रिकेटर थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था। यही वजह है कि उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करियर शानदार रहा। उनके नाम 310 फर्स्ट क्लास मैच में 81 शतक दर्ज हैं।