वैभव सूर्यवंशी बनाम रोहित शर्मा, 28 टी20 मैचों के बाद किसके आंकड़े थे बेहतर
वैभव सूर्यवंशी बनाम रोहित शर्मा, 28 टी20 मैचों के बाद किसके आंकड़े थे बेहतर
आईपीएल 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का कमाल जमकर देखने को मिल रहा है, जिसमें अभी से उन्हें भविष्य के सुपरस्टार खिलाड़ी के तौर पर देखा जाने लगा है और इसी वजह से उनकी कई दिग्गज प्लेयर्स के साथ तुलना भी देखने को मिलती है।
Published : May 08, 2026 11:12 pm IST, Updated : May 08, 2026 11:12 pm IST
1/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट के उभरते सुपरस्टार खिलाड़ियों में अभी से शामिल किए जाने वाले 15 साल के भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल 2026 के सीजन में जमकर बोल रहा है। वैभव इस सीजन अभी तक 400 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसके चलते उनकी तुलना कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अभी से देखने को मिल रही है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनके टी20 रिकॉर्ड की तुलना करते हुए आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में कुल 28 मुकाबले खेले हैं तो वहीं रोहित शर्मा अपने टी20 करियर में अब तक कुल 468 मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा का 28-28 टी20 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 28 टी20 मैचों की 28 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 40.92 के औसत से 1105 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 28 टी20 मैचों में 25 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.78 के औसत से 756 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपने छोटे से क्रिकेट करियर में जिस तरह से बल्ले से धमाल मचाया है उसका शोर हर जगह देखने को मिल रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 28 टी20 मैचों में चार शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। रोहित शर्मा का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 28 टी20 मैचों में एक शतकीय और 5 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी का 28 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। रोहित शर्मा का 28 टी20 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर नाबाद 101 रनों की पारी थी।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टी20 क्रिकेट में जिस आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी की है उसमें उनके बल्ले से जमकर चौके और छक्के देखने को मिले हैं। वैभव ने 28 टी20 मैचों में अब तक 88 चौके और 99 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 28 टी20 मैचों में 74 चौके और 34 छक्के लगाए थे।
6/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और रोहित शर्मा दोनों ही बल्लेबाजों की गिनती टी20 क्रिकेट के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले मुकाबला खत्म करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में दोनों का 28 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट कैसा था तो उसमें वैभव सूर्यवंशी का जहां 215.39 का स्ट्राइक रेट देखने को मिला तो वहीं रोहित शर्मा का 144 का स्ट्राइक रेट था।