वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 25 यूथ वनडे मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी बनाम विराट कोहली, 25 यूथ वनडे मैचों के बाद दोनों का ऐसा था प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में जिस तरह से अपने बल्ले का कमाल दिखाया है उसके बाद टीम इंडिया में उनकी एंट्री जल्द देखने को मिल सकती है। वहीं वैभव की तुलना लगातार कई बड़े खिलाड़ियों के साथ भी देखने को मिलती रहती है।
Published : Apr 08, 2026 05:59 pm IST, Updated : Apr 08, 2026 05:59 pm IST
1/6Image Source : AP
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की मौजूदा समय में पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चा देखने को मिल रही है। बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से आईपीएल 2026 के सीजन में अब तक अपने बल्ले का कमाल दिखाया है उससे सभी काफी प्रभावित दिखे हैं। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को लेकर ये भी भविष्यवाणी लगातार देखने को मिल रही है कि उनकी जल्द ही भारतीय टीम में भी एंट्री देखने को मिलेगी। ऐसे में हम आपको दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के साथ उनकी तुलना करते हुए यूथ वनडे मैचों में उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे मैचों में भी अब तक अपने बल्ले का कमाल दिखाया है, जिसमें उनके प्रदर्शन को देख हर कोई हैरान रह गया। साल 2024 में वैभव ने यूथ वनडे में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद से वह अब तक कुल 25 मैच यूथ वनडे में खेल चुके हैं। वहीं विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में की जाती है उन्होंने अपने करियर में कुल 28 यूथ वनडे मैच खेले। ऐसे में हम आपको विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी का 25-25 यूथ वनडे मैचों के बाद बल्ले से कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
3/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने 25 यूथ वनडे मैचों में खेलते हुए 25 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उनके बल्ले से 56.48 के औसत से 1412 रन देखने को मिले हैं। विराट कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 25 यूथ वनडे मैचों की 22 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 50.44 के औसत से कुल 908 रन बनाए थे।
4/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने अब तक अपने यूथ वनडे करियर में कुल 25 मुकाबले खेले हैं, उसमें से उनके बल्ले से 4 शतकीय और 7 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। विराट कोहली ने 25 यूथ वनडे मैचों में एक शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।
5/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी की गिनती अभी से मैच विनर खिलाड़ियों में की जाती है, जो अकेले दम पर ही मुकाबले का रुख पूरी तरह से एकतरफा करने की क्षमता रखते हैं। वैभव ने 25 यूथ वनडे मैचों में खेलते हुए एक मुकाबले में 175 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। विराट कोहली का इस मामले में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 25 यूथ वनडे मैचों में एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रनों का था।
6/6Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 25 यूथ वनडे मैचों में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 110 छक्के लगाने के साथ 116 चौके लगाए हैं। विराट कोहली ने 25 यूथ वनडे मैचों में खेलते हुए 87 चौके और 13 छक्के लगाए थे। इसके अलावा दोनों ही खिलाड़ियों के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वैभव सूर्यवंशी का 165.72 का रहा है, जबकि विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 25 यूथ वनडे मैचों में 86.64 का रहा है।