वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 7 IPL मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम अभिषेक शर्मा, 7 IPL मैचों के बाद कैसा है दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली है। हम आपको बताएंगे कि 7 आईपीएल मैचों के बाद उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है।
Published : Mar 23, 2026 02:09 pm IST, Updated : Mar 23, 2026 02:09 pm IST
1/5Image Source : AP
IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर फैंस की नजरें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर रहने वाली है। वैभव सूर्यवंशी आगामी आईपीएल सीजन में फिर से राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। वहीं अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए दिखेंगे। दोनों ही प्लेयर्स अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि आईपीएल में 18-18 मैच के बाद उनका रिकॉर्ड कैसा रहने वाला है।
2/5Image Source : AP
वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 7 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन ही अपना आईपीएल डेब्यू किया था। 7 मैचों की 7 पारियों में वैभव ने अब तक 36 की औसत से 252 रन बनाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा को लेकर बात करें तो उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 19.75 के औसत से 79 रन बनाए थे। यहां जाहिर तौर पर वैभव का दबदबा है।
3/5Image Source : AP
आईपीएल में वैभव इन 7 पारियों के दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वहीं बात करें अभिषेक शर्मा की तो 7 आईपीएल मैच के बाद अब एक भी शतकीय या अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके थे। इस मामले में भी वैभव अभिषेक से काफी आगे हैं।
4/5Image Source : AP
चौके और छक्के लगाने की बात करें तो 7 आईपीएल मैचों के बाद वैभव सूर्यवंशी 18 चौके लगाने में सफल रहे थे और इस दौरान उनके बल्ले से 24 बड़े-बड़े छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं अभिषेक शर्मा की बात करें तो वह अपनी 7 पारियों में 8 चौके और 4 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। छक्के लगाने के मामले में भी वैभव यहां काफी आगे हैं।
5/5Image Source : AP
अब बात करते हैं स्ट्राइक रेट और हाईएस्ट स्कोर को लेकर। 7 पारियों में वैभव ने स्ट्राइक रेट 203.55 से रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 101 रन का रहा है। वहीं 7 आईपीएल पारियों के बाद अभिषेक शर्मा ने 132.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 46 रन का रहा है।