वैभव सूर्यवंशी बनाम शुभमन गिल, 19 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी बनाम शुभमन गिल, 19 टी20 मैचों के बाद ऐसा है दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी काफी शानदार अंदाज में करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनके बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वहीं अब उनसे इसी फॉर्म को आगे जारी रखने की उम्मीद भी की जा रही है।
Published : Apr 03, 2026 06:45 pm IST, Updated : Apr 03, 2026 06:45 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम रहने वाला है, जिसमें एक नाम 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी शामिल है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे वैभव ने सीजन की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसके बाद उनसे अब आगे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा सकती है। वैभव सूर्यवंशी ने जब से अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है उसके बाद उनकी तुलना कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के साथ लगातार देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल के टी20 में रिकॉर्ड की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक अपने टी20 करियर में कुल 19 मैच ही खेले है, जबकि शुभमन गिल इस फॉर्मेट में 176 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल का 19-19 टी20 मैचों के बाद कैसा रिकॉर्ड था उसके बारे में बताने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने 19 टी20 मैचों में कुल 753 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 41.83 का देखने को मिला है। शुभमन गिल ने 19 टी20 मैचों में 33.6 के औसत से कुल 336 रन बनाए थे।
3/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल दोनों की गिनती टी20 फॉर्मेट के खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। वैभव सूर्यवंशी अभी तक 19 टी20 मैचों में खेलते हुए तीन शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां खेलने में कामयाब हुए हैं। शुभमन गिल के बल्ले से 19 टी20 मैचों में एक भी शतकीय पारी तो देखने को नहीं मिली थी, लेकिन वह 2 अर्धशतकीय पारी जरूर खेलने में कामयाब हुए थे।
4/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल टी20 फॉर्मेट में अब तक काफी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते हुए दिखाई दिए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ बॉलिंग करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान काम नहीं होता है। वैभव सूर्यवंशी ने 19 टी20 मैचों में 57 चौके और 67 छक्के लगाए हैं। शुभमन गिल के बल्ले से 19 टी20 मैचों में 34 चौके और 11 छक्के देखने को मिले थे।
5/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन दोनों के बल्ले से अब तक टी20 फॉर्मेट में बड़ी पारियां देखने को मिली हैं। वैभव सूर्यवंशी का 19 टी20 मैचों के बाद एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ पारी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह 144 रनों की पारी है। शुभमन गिल के बल्ले से 19 टी20 मैचों में एक मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70 रनों की नाबाद पारी थी।
6/6Image Source : AFP
वैभव सूर्यवंशी और शुभमन गिल मौजूदा समय के नजरिए से टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन स्ट्राइक रोटेट करने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वैभव सूर्यवंशी का 19 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वह 209.16 का रहा है। शुभमन गिल का 19 टी20 मैचों के बाद स्ट्राइक रेट 143.58 का था।