1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. World Cup 2019: तस्वीरों में देखिए कैसे शमी की हैट्रिक के चलते टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के हलक से छीना मैच

World Cup 2019: तस्वीरों में देखिए कैसे शमी की हैट्रिक के चलते टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के हलक से छीना मैच

Written By: India TV Sports Desk
Published : Jun 23, 2019 07:03 am IST,  Updated : Jun 23, 2019 07:04 am IST
मोहम्मद शमी ने द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में आखिरी ओवर में हैट्रिक लगाकर मोहम्मद नबी की 52 रनों की बेहतरान पारी पर पानी फेर भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रनों से जीत दिला दी।  
1/6 Image Source : Getty Image

मोहम्मद शमी ने द रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में आखिरी ओवर में हैट्रिक लगाकर मोहम्मद नबी की 52 रनों की बेहतरान पारी पर पानी फेर भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 11 रनों से जीत दिला दी।  

शमी इसी के साथ विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले 1987 में चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। यह भारत की विश्व कप में 50वीं जीत भी है।
2/6 Image Source : Getty Image

शमी इसी के साथ विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले 1987 में चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। यह भारत की विश्व कप में 50वीं जीत भी है।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जिसके चलते टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब हुई और 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रन ही बना पाई। जिसमें सबसे ज्यादा 62 रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए।  
3/6 Image Source : Getty Image

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, जिसके चलते टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब हुई और 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 224 रन ही बना पाई। जिसमें सबसे ज्यादा 62 रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए।  

225 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन शमी ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेते हुए अफगान टीम को 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 52 रन मोहम्मद नबी ने बनाए। 
4/6 Image Source : Getty Image

225 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। लेकिन शमी ने आखिरी ओवर में हैट्रिक लेते हुए अफगान टीम को 49.5 ओवरों में 213 रनों पर ढेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 52 रन मोहम्मद नबी ने बनाए। 

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद शमी, जबकि 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, और हार्दिक पांड्या ने लिए।   
5/6 Image Source : Getty Image

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद शमी, जबकि 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, और हार्दिक पांड्या ने लिए।   

इस तरह टीम इंडिया की विश्व कप में ये चौथी जीत है। जिसके चलते टीम इंडिया 9 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। जबकि अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर स्थित है। 
6/6 Image Source : Getty Image

Advertisement