1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर बेन स्टोक्स, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

WTC के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर पर बेन स्टोक्स, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा

Written By: Pankaj Mishra
Published : Aug 14, 2026 02:35 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 02:35 pm IST
WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में एक बार फिर भारतीय टीम उतरने की तैयारी कर रही है। 15 अगस्त से गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट शुरू हो रहा है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि आईसीसी डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन से हैं। ये बात सच है ​कि यहां पहले नंबर पर बेन स्टोक्स हैं, लेकिन भारतीय प्लेयर्स का भी जलवा देखने के लिए मिल रहा है।
1/6 Image Source : getty

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स इंग्लैंड के कप्तान रहे बेन स्टोक्स ने लगाए हैं। उन्होंने 64 मैच खेलकर 88 छक्के ठोक दिए हैं। खास बात ये है कि अब वे क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए उनके सिक्स की संख्या नहीं बढ़ेगी, जल्द ही वे यहां से हट सकते हैं। बहुत संभव है कि ऋषभ पंत उनसे आगे निकल जाएं।
2/6 Image Source : getty

भारत के ऋषभ पंत अ​ब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 77 छक्के लगा चुके हैं। वे दूसरे नंबर पर आते हैं। पंत को स्टोक्स से आगे जाने के लिए 12 और छक्के लगाने हैं। भारत और श्रीलंका के बीच जो दो टेस्ट होंगे, उसमें उनके पास मौका होगा कि वे पहले नंबर पर पहुंच जाएं।
3/6 Image Source : getty

टीम इंडिया के कप्तान रहे रोहित शर्मा यहां तीसरे नंबर पर आते हैं। रोहित शर्मा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत 40 मैच खेलकर 56 छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2024 में ही टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से वे टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। नहीं तो उनके सिक्स की संख्या और ज्यादा हो सकती थी।
4/6 Image Source : pti

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल नंबर चार पर आते हैं। गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 40 मैच खेलर 46 सिक्स लगाए हैं। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के दौरान वे 50 सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन सकते हैं। उन्हें इसके लिए केवल चार और छक्के लगाने की जरूरत है।
5/6 Image Source : ap

यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं। जायसवाल ने आईसीसी डब्ल्यूटीसी के तहत अब तक 28 ही मैच खेले हैं और इस दौरान 46 ​​सिक्स लगा चुके हैं। वे भी भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज खेलेंगे। अब देखना होगा कि जब सीरीज खत्म होगी तो जायसवाल और गिल में से कौन आगे रहता है। दोनों के बीच केवल एक ही सिक्स का अंतर है।
6/6 Image Source : ap

Advertisement