Published : Oct 11, 2025 03:06 pm IST, Updated : Oct 11, 2025 03:06 pm IST
1/5Image Source : ap
यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2024 में टेस्ट मैच में 214 रनों की पारी खेली थी, तब उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 12 छक्के जड़े थे। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये हाईएस्ट स्कोर है।
2/5Image Source : ap
फिर साल 2024 में ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने 290 गेंदों में 209 रन बनाए थे, जिसमें 19 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये दूसरा हाईएस्ट स्कोर है।
3/5Image Source : ap
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की है और विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। उन्होंने मैच में 258 गेंद खेलते हुए कुल 175 रन बनाए, जिसमें 22 चौके शामिल रहे। लेकिन शुभमन गिल के साथ गलतफहमी की वजह से वह रन आउट हो गए।
4/5Image Source : ap
यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2023 में किया था। उस टेस्ट मैच में उन्होंने धमाकेदार 171 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल रहा था। टेस्ट क्रिकेट में उनकी अब ये चौथी सबसे बड़ी पारी है।
5/5Image Source : ap
यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2024 में टेस्ट मैच में दमदार 161 रनों की पारी खेली थी, तब उन्होंने 15 चौके और तीन छक्के लगाए थे और उनकी वजह से ही भारतीय क्रिकेट टीम मैच जीतने में सफल रही थी।