Published : May 21, 2025 02:03 pm IST, Updated : May 21, 2025 02:03 pm IST
1/5Image Source : Google
Google I/O 2025 में टेक कंपनी गूगल ने अपने एनुअल डेवलपर्स समिट में कई प्रोडक्ट पेश किए हैं। गूगल के ये प्रोडक्ट्स एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड हैं। गूगल ने अपने सर्च में AI को इंटिग्रेट करते हुए भविष्य की योजनाओं की झलक दिखाई है। साथ ही, वीडियो जेनरेशन, जेमिनी लाइव और एस्ट्रा प्रोजेक्ट से लेकर XR स्मार्ट ग्लास भी पेश किया है।
2/5Image Source : Google
टेक कंपनी ने अपने सालाना Google I/O 2025 इवेंट में सर्च के फ्यूचर की झलक दिखाई है। गूगल सर्च में एआई बेस्ड कई क्षमताएं जोड़ी गई हैं। गूगल ने अपने मेगा इवेंट में बताया कि यूजर्स को एआई बेस्ड एंड-टू-एंड सर्च एक्सपीरियंस मिलने वाला है। गूगल ने इस मोड में नए फीचर्स जैसे की रीजनिंग मोड, लाइव सर्च, एजेंटिक एक्सपीरियंस और नए शॉपिंग टूल्स को अपने सर्च में जोड़ा है।
3/5Image Source : Google
Google I/O 2025 इवेंट में कंपनी ने अपने नए 3D वीडियो कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म को पेश किया है। गूगल का यह AI बेस्ड प्लेटफॉर्म Beam के नाम से जाना जाएगा। Beam एक AI ड्रिवन प्लेटफॉर्म है, जो किसी साधारण 2D वीडियो में 3D एक्सपीरियंस जोड़ सकता है। इसमें अलग-अलग वेब कैमरा एरे का इस्तेमाल करके अलग-अलग एंगल से तस्वीर को कनेक्ट किया जाता है। यह टूल वीडियो स्ट्रीम को मर्ज करके 3D लाइट फील्ड डिस्प्ले के तौर पर रेंडर कर सकता है।
4/5Image Source : Google
गूगल ने अपने AI टूल Gemini को एक AI ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर डेवलप करने का फैसला किया है। गूगल जेमिनी में कई इंटरैक्टिव फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें Gemini Live, Imagen 4, Veo3, Deep Research, Canvas आदि शामिल हैं।
5/5Image Source : Google
गूगल ने इस इवेंट में अपने Gemini 2.5 और AI Ultra प्लान की भी घोषणा की है। Gemini AI Pro प्लान के लिए यूजर्स के हर महीने 19.99 डॉलर यानी करीब 1600 रुपये चार्ज किया जाएगा। वहीं, गूगल के सबसे एडवांस AI Ultra प्लान के लिए हर महीने 249 डॉलर यानी करीब 20,000 रुपये खर्च करने होंगे।