Published : Jun 15, 2026 03:27 pm IST, Updated : Jun 15, 2026 04:06 pm IST
1/5Image Source : Honor
Honor ने अपना एक और दमदार बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन Honor X70 Pro Max के नाम से पेश किया गया है। इस सीरीज में कंपनी पहले ही Honor X70 और Honor X70i लॉन्च कर चुकी है। यह फोन 8,560mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही, इसमें 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।
2/5Image Source : Honor
Honor X70 Pro Max को चीनी मार्केट में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन के शुरुआती 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1999 (लगभग 28,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 512GB में आता है, जिसकी कीमत CNY 2,399 (लगभग 33,600 रुपये) है।
3/5Image Source : Honor
ऑनर का यह फोन 6.79 इंच के AMOLED डिस्प्ले पर काम करता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक की है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, LTE, Bluetooth 5.2 जैसे फीचर्स मिलते हैं।
4/5Image Source : Honor
यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 EE चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 512GB तक का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8,560mAh की बैटरी और 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
5/5Image Source : Honor
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन EIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है।