Smartphone में जल्द खत्म हो रहा है डेटा, इस ट्रिक से खत्म हो जाएगी डेटा वाउचर खरीदने की टेंशन
Smartphone में जल्द खत्म हो रहा है डेटा, इस ट्रिक से खत्म हो जाएगी डेटा वाउचर खरीदने की टेंशन
रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद से बार बार प्लान लेना बड़ा मुश्किल वाला काम हो गया है। अगर आप मोबाइल डेटा के जल्दी खत्म होने से परेशान है तो आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप 1GB डेटा को पूरे दिन चला सकते हैं।
Published : May 14, 2025 11:27 pm IST, Updated : May 14, 2025 11:27 pm IST
1/9Image Source : फाइल फोटो
स्मार्टफोन हमारी बेसिक जरूरत बन चुका है। बिना स्मार्टफोन के हम कुछ घंटे भी नहीं रह सकते। आज हमारे कई सारे काम इंटरनेट और स्मार्टफोन पर ही निर्भर हो चुके हैं। हालांकि स्मार्टफोन तब तक ही काम के हैं जब तक इसमें रिचार्ज प्लान और इंटरनेट की सुविधा हो। बिना इंटरनेट के रह पाना अब तो मुश्किल सा लगने लगा है।
2/9Image Source : फाइल फोटो
रिचार्ज प्लान एक बार फिर से महंगे हो चुके हैं। अब तो टेलिकॉम कंपनिया अधिक डेटा वाले प्लान के लिए अधिक पैसा वसूल रही हैं। ज्यादातर लोग मंथली प्लान लेते हैं जिसमें 1GB या फिर 1.5GB डेटा मिलता है। यूजर्स को अपने पूरे दिन का काम इसी डेटा लिमिट के साथ चलाना पड़ता है।
3/9Image Source : फाइल फोटो
बहुत सारे लोगों को इस बात की शिकायत होती है कि उनके मोबाइल प्लान का डेटा पूरा दिन खत्म होन से पहले ही खत्म हो जाता है जिसकी वजह से डेटा वाउचर खरीदना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे काम के ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिससे आप छोटे प्लान को भी पूरे दिन तक चला सकते हैं। आपको बस कुछ सेटिंग में बदलाव करना है तो थोड़ा फोन इस्तेमाल करने के तरीके को बदलना होगा।
4/9Image Source : फाइल फोटो
कई बार हम सिर्फ एक बार काम के लिए कुछ ऐप्स को डाउनलोड कर लेते हैं और ये ऐप्स लगातार हमारा डेटा कंज्यूम करते हैं। आपको अपने फोन से उन ऐप्स को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए जिनका आप डेली रूटीन लाइफ में इस्तेमाल नहीं करते हैं। इससे आपको डेटा बचाने में मदद मिलेगी।
5/9Image Source : फाइल फोटो
अगर आपने अपने स्मार्टफोन में लोकेशन ऑन कर रखी है तो उसे तुरंत ऑफ कर दें। बता दें कि लोकेशन ऑन रहने से यह फीचर लगातार इंटरनेट का इस्तेमाल करता है और इससे डेटा की खपत बढ़ जाती है। अगर जरूरत नहीं है तो लोकेशन को ऑफ रखें।
6/9Image Source : फाइल फोटो
गूगल प्ले स्टोर की सेटिंग में बदलाव करके आप डेटा की खपत को कम कर सकते हैं। अक्सर ऐप्स आटो अपडेट में लगे होते हैं जिसकी वजह से मोबाइल में इंस्टाल ऐप्स कभी भी अपडेट होने लगते हैं जिससे डेटा जल्दी खर्च होता है। इसी तरह आपको वॉट्सऐप पर मिडिया फाइल्स को आटो डाउनलोड से भी हटा देना चाहिए।
7/9Image Source : फाइल फोटो
अगर आप 1GB या फिर 1.5G डेटा को पूरे दिन चलाना चाहते हैं तो आपको डेटा सेवर मोड का इस्तेमाल करना चाहिए। इस फीचर की मदद से आप एक लिमिट सेट कर सकते हैं कि दिन में कितना डेटा खर्च करें। एक लिमिट क्रॉस होने पर आपको यह फीचर अलर्ट कर देगा और आप डेटा को पूरी तरह से खत्म होने को बचा सकते हैं।
8/9Image Source : फाइल फोटो
अगर आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करके यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग कर रहे हैं तो आपको वीडियो क्वालिटी को आटो मोड से हटा देना चाहिए। हाई क्वालिटी में वीडियो प्ले होने से डेटा जल्द खत्म होता है। यूट्यूब पर आप 720p रेजोल्यूशन के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
9/9Image Source : फाइल फोटो
अक्सर लोग जब डेटा का इस्तेमाल नहीं करते तब भी डेटा को ऑन रखते हैं। इससे बैकग्राउंड में कई सारी ऐप्स हमारे डेटा को इस्तेमाल करती रहती हैं। इसलिए जब भी आप फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो डेटा को ऑफ जरूर कर दें।