Published : Oct 30, 2025 05:55 pm IST, Updated : Oct 30, 2025 05:55 pm IST
1/5Image Source : Jio
Jio ने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। यूजर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी 100 रुपये से कम में अनलिमिडेट डेटा ऑफर कर रही है। यूजर्स बिना किसी लिमिट के इंटरनेट यूज कर सकते हैं। कंपनी के पास 100 रुपये से कम में 7 ऐसे प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है।
2/5Image Source : Jio
जियो के पास 11 रुपये वाला सबसे सस्ता डेटा प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। कंपनी का यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिनका डेली डेटा खत्म हो गया है और वो इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके अलावा कंपनी के पास 19 रुपये वाला प्लान भी है, जिसमें 1GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 1 दिन की है।
3/5Image Source : Jio
जियो के पास एक 29 रुपए वाला प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को 2 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी अपने इस डेटा पैक में यूजर्स को कुल 2GB डेटा ऑफर करती है, जिसे यूजर्स अगले दो दिनों तक यूज कर सकते हैं। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 49 रुपये वाला प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की है।
4/5Image Source : Jio
जियो के पास 69 और 77 रुपये वाले प्लान भी हैं, जिनमें कंपनी डेटा ऑफर करती है। 69 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 7 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल 6GB डेटा ऑफर किया जाता है। जियो के 77 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यूजर्स को इसमें 5 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ 3GB डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही, यजर्स को 30 दिनों का SonyLIV सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
5/5Image Source : jio
Jio के 100 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 5GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 7 दिनों की है। कंपनी अपने इस प्लान के साथ यूजर्स को 90 दिनों तक JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है।