Published : Aug 11, 2025 06:57 pm IST, Updated : Aug 11, 2025 06:57 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
2030 तक AI और भी ज्यादा तरक्की कर लेगा। हाल में आई माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 5 साल में बिना की-बोर्ड और माउस के लैपटॉप लॉन्च होंगे। इन लैपटॉप्स में स्मार्टफोन की तरह ही की-बोर्ड और माउस की जरूरत नहीं होगी। ये टच स्क्रीन के साथ-साथ जेस्चर के जरिए कंट्रोल होंगे।
2/5Image Source : unsplash
माइक्रोसॉफ्ट ने यूट्यूब पर एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें अगले 5 सालओं में विंडोज का इस्तेमाल कैसे होगा, ये बताया गया है। कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट 2030 विंडोज विजन के नाम से इस वीडियो को जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए हमारे कम्प्यूटर और लैपटॉप के साथ बातचीत आसान हो जाएगी।
3/5Image Source : Unsplash
माइक्रोसॉफ्ट के डेविड वेस्टन का दावा है कि की-बोर्ड और माउस का जमाना खत्म होने वाला है। फ्यूचर में यह काफी पुराना लगेगा। जैसे कि आज के GenZ को पुराने DOS सिस्टम यूज करने में अजीब महसूस होता है। वैसे ही अगले कुछ सालों में हमें भी की-बोर्ड और माउस का इस्तेमाल अजीब लगेगा। 2030 तक लोग अपने कम्प्यूटर से आवाज या फिर इशारों में काम करवाना शुरू कर देंगे।
4/5Image Source : Unsplash
माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ समय पहले Copilot AI लॉन्च किया है। विंडोज 11 में आने वाला यह टूल यूजर्स को अपने लैपटॉप के साथ दोस्त की तरह बात करने की आजादी देता है। इस एआई तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट अरबों रुपये का निवेश कर रहा है। यूजर्स Hey Copilot बोलकर अपने कम्प्यूटर से कोई भी काम करवा सकते हैं।
5/5Image Source : Unsplash
इसके अलावा डेविड वेस्टन का कहना है कि अगले 5 सालों में एआई की मदद से ऐसा सिक्योरिटी एक्सपर्ट मिलेगा, जो इंसानों की तरह बातचीत कर सकेगा। फिलहाल ये फीचर पहले केवल बड़ी कंपनियों के लिए लाई जाएगी। बाद में इसे छोटे और मंझले बिजनेस यूजर्स के लिए लाया जाएगा।