Mivi SuperPods Concerto Review: क्रिस्टल क्लियर ऑडियो क्वालिटी वाला ईयरबड्स, ये फीचर्स बनाते हैं खास
Mivi SuperPods Concerto Review: क्रिस्टल क्लियर ऑडियो क्वालिटी वाला ईयरबड्स, ये फीचर्स बनाते हैं खास
Mivi SuperPods Concerto Review: भारतीय वियरेबल ब्रांड ने हाल ही में अपना प्रीमियम TWS ईयरबड्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स को हमने कुछ समय इस्तेमाल करके देखा है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं।
Published : Apr 16, 2025 07:54 pm IST, Updated : Apr 16, 2025 07:54 pm IST
1/6Image Source : India TV
Mivi ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में अपना नया TWS ईयरबड्स SuperPods Concerto लॉन्च किया है। यह ईयरबड्स 3,999 रुपये की कीमत में आता है और इसमें हाई रेजलूशन ऑडियो, डॉल्वी ऑडियो, 3D साउंड स्टेज समेत कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। Mivi के इस लेटेस्ट ईयरबड्स को हमने कुछ समय इस्तेमाल किया है। क्या आपको यह ईयरबड्स खरीदना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं...
2/6Image Source : India TV
Mivi SuperPods Concerto ईयरबड्स में यूनीक डिजाइन देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें मैटालिक डिजाइन वाली बॉडी का इस्तेमाल किया है, जो देखने में आपको आकर्षक लग सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसमें प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया है। इसका चार्जिंग केस रेक्टेंगल शेप में आता है, जिसमें कर्व्ड और स्लीक फिनिशिंग देखने को मिलेगी। इस ईयरबड्स के चार्जिंग केस में एक ही LED इंडिकेटर दिया गया है। साथ ही, चार्जिंग के लिए इसमें USB Type C पोस्ट मिलता है।
3/6Image Source : India TV
Mivi SuperPods Concerto के दोनों ईयरबड्स में भी स्टाइलिश डिजाइन दिया गया है, जो देखने में यूनीक लगता है। इस ईयरबड्स की फिनिशिंग काफी अच्छी है, जिसकी वजह से ये कानों में आसानी से फिट हो जाते हैं। इस TWS के साथ कंपनी ने अलग-अलग शेप वाले ईयरटिप्स दिए हैं, जिन्हें आप अपने कानों के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। हमें इस ईयरबड्स का डिजाइन काफी यूनीक और आकर्षक लगा है।
4/6Image Source : India TV
Mivi SuperPods Concerto की साउंड क्वालिटी की बात करें तो इसमें डॉल्वी एटमस सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में एडवांस नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर भी दिया गया है। इस ईयरबड्स की खास बात यह है कि इसमें हाई बेस साउंड क्वालिटी मिलेगी। अगर, आपको हाई बेस में गाना सुनना पसंद है तो आपको यह काफी अच्छा लगेगा। ईयरबड्स में 3D साउंडस्टेज फीचर भी मिलता है। हालांकि, यह आपको फील नहीं होगा। आप Mivi ऐप के जरिए इसकी साउंड क्वालिटी को और बेहतर कर सकते हैं।
5/6Image Source : India TV
Mivi SuperPods Concerto में दिया गया ANC फीचर भी ठीक काम करता है, लेकिन इसमें दिए गए ट्रांसपैरेंसी फीचर को ऑन करने के बाद भी आपको साउंड क्वालिटी में ज्यादा फर्क नजर नहीं आएगा। इसके अलावा इसका टच कंट्रोल काफी सेंसेटिव है। हल्का टच होते ही मोड्स ऑन-ऑफ हो जाते हैं। यहां तक की कई बार कॉल भी डिस्कनेक्ट हो जाते हैं। एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की वजह से आपको बाहर के शोर-शराबे 80% तक सुनाई नहीं देते हैं।
6/6Image Source : India TV
Mivi SuperPods Concerto के बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी इसे फुल चार्ज में 60 घंटे के बैटरी बैक अप का दावा करती है। हालांकि, ऐसा नहीं है, आप एक बार चार्जिंग केस को फुल चार्ज करने के बाद महज एक से दो बार ही इसके बड्स फुल चार्ज होंगे। वहीं, इसके बड्स को सिंगल चार्ज में आप 7 से 8 घंटे तक ही इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में इसका बैटरी बैकअप इतना दमदार नहीं है।