OnePlus का ये फोन पूरे 12000 रुपये सस्ता, 16जीबी रैम सहित कई धमाकेदार फीचर्स वाला हैंडसेट खरीदने का अल्टीमेट मौका
OnePlus का ये फोन पूरे 12000 रुपये सस्ता, 16जीबी रैम सहित कई धमाकेदार फीचर्स वाला हैंडसेट खरीदने का अल्टीमेट मौका
वनप्लस का ये शानदार फोन आपको पूरे 12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है और इसके जरिए आपको वनप्लस की बेहतरीन रेंज का स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।
Published : Feb 09, 2026 05:15 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 05:15 pm IST
1/5Image Source : OnePlus
OnePlus ने अपने ग्राहकों को खुश होने का मौका दे दिया है और इसको पसंद करने वाले कस्टमर्स अगर इसके 16जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले OnePlus 13 को खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है क्योंकि इस पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर लाइफटाइम डिस्प्ले वॉरेंटी भी मिल रही है।
2/5Image Source : OnePlus
OnePlus 13 को खरीदना है तो अमेजन पर आप इस फोन को सीधा 12,000 रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन की लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी और इस समय ये फोन 67,999 रुपये पर आपको खरीदने का मौका मिल रहा है यानी सीधा 12,000 रुपये की बचत आपको इस फोन पर मिल रही है।
3/5Image Source : OnePlus
वनप्लस का यह तगड़ा फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और ProXDR जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68, IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।
4/5Image Source : OnePlus
यह फोन 16GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
5/5Image Source : OnePlus
वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन अल्ट्रा वाइड, 50MP का सेकेंडरी टेलीफोटो और 50MP का वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।