OnePlus 15R को सस्ते में खरीदने का मौका, अमेजन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर
OnePlus 15R को सस्ते में खरीदने का मौका, अमेजन पर मिल रहा तगड़ा ऑफर
OnePlus 15R को सस्ते में खरीजा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर वनप्लस का यह फोन हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स और कैशबैक का लाभ ले सकते हैं।
Published : Jan 08, 2026 12:40 pm IST, Updated : Jan 08, 2026 03:02 pm IST
1/6Image Source : OnePlus India
OnePlus 15R को सस्ते में खरीजा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर वनप्लस का यह फोन हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स और कैशबैक का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इसे काफी सस्ते में खरीद सकेंगे।
2/6Image Source : OnePlus India
OnePlus 15R को भारत में 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। अमेजन पर यह फोन अब 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा यह फोन 1,687 रुपये की शुरुआती EMI में मिलेगा।
3/6Image Source : OnePlus India
कंपनी इस फोन के साथ लाइफटाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वॉरंटी भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,439 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। इस तरह से यह फोन आपको 43,300 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल सकता है। यह कैशबैक ऑफर आपको अमजेन पे बैलेंस से फोन खरीदने पर मिलेगा।
4/6Image Source : OnePlus India
OnePlus 15R के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.83 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।
5/6Image Source : Oneplus india
OnePlus 15R में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया है। इस फोन के साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। इस फोन में 7400mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है।
6/6Image Source : OnePlus India
वनप्लस के इस प्रीमियम फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस के इस फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें डुअल 5G सिम कार्ड, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।