OnePlus 15R की कीमत एक झटके में हुई कम, Amazon पर मिल रहा बंपर ऑफर
OnePlus 15R की कीमत एक झटके में हुई कम, Amazon पर मिल रहा बंपर ऑफर
OnePlus 15R की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने इसके Ace Edition के प्राइस को रिवाइज कर दिया है। यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है।
Published : Apr 18, 2026 01:42 pm IST, Updated : Apr 18, 2026 01:42 pm IST
1/5Image Source : OnePlus
OnePlus 15R की कीमत में कटौती की है। कंपनी ने इसके Ace Edition के प्राइस को रिवाइज कर दिया है। यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है। वनप्लस का यह फोन 7400mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम, 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स से लैस है।
2/5Image Source : OnePlus
अमेजन पर इस फोन को 50,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है, जो इसकी लॉन्च प्राइस से 4,500 रुपये कम है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस का यह मिड बजट फोन 48,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा।
3/5Image Source : OnePlus
OnePlus 15R में 6.83 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इसमें AMOLED पैनल दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है।
4/5Image Source : OnePlus
OnePlus के इस फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा फोन Andorid 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। इसमें 7,400mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth, NFC, डुअल सिम कार्ड दिए गए हैं।
5/5Image Source : OnePlus
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा वनप्लस का यह फोन 8MP के अल्ट्रा वाइड कैमरे के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।