OnePlus की छोटी सी गलती पड़ी भारी, यूजर की शिकायत पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
OnePlus की छोटी सी गलती पड़ी भारी, यूजर की शिकायत पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
OnePlus की एक छोटी सी गलती उसके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। कंपनी पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर लगे इस जुर्माने की वजह से अन्य ब्रांड को सबक मिलने वाली है।
Published : Dec 10, 2024 07:37 pm IST, Updated : Dec 10, 2024 07:37 pm IST
1/6Image Source : FILE
OnePlus को एक छोटी सी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा है। बेंगलुरू की कंज्यूमर कोर्ट ने यूजर की शिकायत पर कंपनी पर जुर्माना लगा दिया है। हालांकि, जुर्माने की रकम काफी कम है, जिसकी वजह से चीनी कंपनी पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन यह जुर्माना अन्य स्मार्टफोन कंपनियों के लिए एक सबक की तरह है।
2/6Image Source : FILE
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरू के संजय नगर में रहने वाले एक यूजर ने कंपनी पर आरोप लगाया की दिसंबर 2023 में उसने OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन खरीदा था, जिसकी कीमत 24,598 रुपये थी। इस फोन के साथ कंपनी ने यूजर मैनुअल नहीं दिया, जिसकी वजह से फोन की वॉरंटी एवं फीचर्स की डिटेल्स की जानकारी उसे नहीं मिली।
3/6Image Source : FILE
फोन के फीचर्स की डिटेल नहीं होने की वजह से उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यूजर ने दावा किया है कि ई-कॉमर्स कंपनी ने स्मार्टफोन पैकेज के साथ किसी भी तरह का यूजर मैनुअल नहीं दिया था। यूजर मैनुअल नहीं होने की वजह से फोन पर मिलने वाली वारंटी समेत अन्य जानकारियों के बारे में उसे नहीं पचा चला है। कंपनी से जल्द इस समस्या का निवारण करने के लिए कहा गया।
4/6Image Source : FILE
यूजर के स्मार्टफोन खरीदते समय दिए गए यूजर मैनुअल में डिटेल्स नहीं थी, जिसके खिलाफ यूजर ने कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत की। फोन खरीदने के करीब चार महीने के बाद विवाद निवारण आयोग ने इस मामले का निपटारा कर दिया है और वनप्लस पर जुर्माना लगा दिया है।
5/6Image Source : FILE
OnePlus की आलोचना करते हुए कंज्यूमर कोर्ट ने कंपनी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही, यूजर को जुर्माने की राशि का जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश किया गया है। कंज्यूमर कोर्ट द्वारा कंपनी पर लगाए गए जुर्माने की वजह OnePlus को अपनी गलती माननी पड़ी।
6/6Image Source : FILE
OnePlus की इस लापरवाही की सबक अन्य कंपनियों को मिलेगी। कई यूजर्स को अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं होता है, जिसकी वजह से कंपनियां उनके साथ कई बार धोखा कर देती हैं। वनप्लस ने इसके अलावा अपने यूजर्स को ग्रीन लाइन की दिक्कत आने पर फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट करवा सके। कंपनी के हर स्मार्टफोन को इस ऑफर का लाभ मिलेगा।