12499 रुपये में मिल रहा 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, Flipkart Sale में यूजर्स की मौज
12499 रुपये में मिल रहा 6500mAh बैटरी वाला 5G फोन, Flipkart Sale में यूजर्स की मौज
Oppo के हाल में लॉन्च हुए बजट 5G फोन की कमत में कटौती की गई है। ओप्पो का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Published : Mar 21, 2026 06:47 pm IST, Updated : Mar 21, 2026 06:47 pm IST
1/5Image Source : Oppo
Oppo के हाल में लॉन्च हुए बजट 5G फोन की कमत में कटौती की गई है। ओप्पो का यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन में 6,500mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और बड़े डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
2/5Image Source : Oppo
Oppo K14x 5G को फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की खरीद पर 650 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह से फोन महज 12,349 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
3/5Image Source : Oppo
ओप्पो का यह स्मार्टफोन 6.75 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले मिलता है। इसमें डुअल 5G सिम कार्ड, WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
4/5Image Source : Oppo
Oppo K14x 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा मिलेगा।
5/5Image Source : Oppo
इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।