Pebbles ने लॉन्च किया Wellness Band, 30 दिनों तक चलेगी बैटरी
Pebbles ने लॉन्च किया Wellness Band, 30 दिनों तक चलेगी बैटरी
वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Pebble ने Wellness Band भारत में लॉन्च किया है। इस वेलनेस बैंड को Qore View के नाम से पेश किया गया है। इसमें Quick View फीचर, रीयल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Published : Jun 22, 2026 07:27 pm IST, Updated : Jun 22, 2026 07:27 pm IST
1/5Image Source : Pebbles
वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Pebble ने Wellness Band भारत में लॉन्च किया है। इस वेलनेस बैंड को Qore View के नाम से पेश किया गया है। इसमें Quick View फीचर, रीयल टाइम हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
2/5Image Source : Pebbles
Pebble Qore View को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- लाइट ग्रे, डीप ब्लैक और डीप ब्लू में उतारा है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है और इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट समेत ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से बेचा जाएगा।
3/5Image Source : Pebbles
यह वेलनेस बैंड 30 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आता है। इस वेलनेस बैंड को खास तौर पर फिटनेस फ्रीक यूजर्स के लिए पेश किया गया है। यह यूजर्स के डेली एक्टिविटी और फिटनेस को ट्रैक करता रहता है। इसमें स्टेप काउंट से लेकर हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर दिया गया है।
4/5Image Source : Pebbles
Pebble Qore View में Quick View फीचर दिया गया है। यह वेलनेस बैंड 24x7 बायो सिग्नल को ट्रैक करता है। साथ ही, इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और SpO2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। अन्य हेल्थ फीचर की बात करें तो इसमें हार्ट रेट वेरिएबिलिटी HRV ट्रैक करने का भी फीचर मिलेगा।
5/5Image Source : Pebbles
इस वेलनेस ट्रैकर को आप Pebble Halo मोबाइल ऐप के साथ पेयर कर सकते हैं। ऐप पर आपको हेल्थ से जुड़े सभी मॉनिटरिंग फीचर मिलेंगे। यही नहीं, आप इसमें अपनी फैमिली और फ्रेंड्स का लीदरबोर्ड भी तैयार कर सकते हैं।