Published : Jan 20, 2026 11:52 pm IST, Updated : Jan 20, 2026 11:52 pm IST
1/5Image Source : Freepik
बिना फोन को ज्यादा यूज किए हुए भी आपके फोन की बैटरी कैसे खर्च हो जाती है और इससे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए, इसके बारे में यहां आपको जानकारी दी जा रही है।
2/5Image Source : Unsplash
फोन में कई बैकग्राउंड ऐप्स लगातार काम करती रहती हैं जिसकी वजह से फोन में इन्हें यूज ना करने पर भी डेटा सिंक चलता रहता है जिसकी वजह से आपके फोन की बैटरी ड्रेन हो रहती है। अगर कोई ऐप ऐसी हैं जो आप रेगुलर यूज नहीं करते तो इनकी बैकग्राउंड एक्टिविटी को रेस्ट्रिक्ट कर देने से ये समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
3/5Image Source : Freepik
कई बार कमजोर नेटवर्क होने पर भी बैटरी जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है क्योंकि फोन लगातार नेटवर्क सर्च करता रहता है। 5जी नेटवर्क को सर्च करने पर फोन सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करता है जबकि Wi-Fi नेटवर्क सर्च करने पर सबसे कम बैटरी खर्च होती है।
4/5Image Source : Freepik
फोन के सॉफ्टवेयर या ऐप्स में इश्यू आने पर भी बैटरी जल्दी-जल्दी खपत हो जाती है तो इसे अपडेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। इससे आपका फोन सेफ भी रहेगा और फास्ट भी चलेगा तथा बैटरी भी ज्यादा खपत नहीं करेगा।
5/5Image Source : Freepik
कई बार मोबाइल डेटा ऑन रहने पर या वाई-फाई पर नोटिफिकेशन्स आते रहते हैं तो हर बार फोन का डिस्प्ले ऑन हो जाता है, इसकी वजह से भी बैटरी ज्यादा खर्च हो सकती है तो आपको नोटिफिकेशन्स की सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेशन्स के लिए वेक अप स्क्रीन फीचर को बंद कर देना चाहिए जब आप सोने जा रहे हों या किसी मीटिंग-जरूरी जगह पर बैठे हों।