Telegram में आ गया नया अपडेट, इंस्टाल करते ही मिलेंगे कई काम के फीचर्स
Telegram में आ गया नया अपडेट, इंस्टाल करते ही मिलेंगे कई काम के फीचर्स
अगर आप भी चैटिंग और वीडियो कॉलिंग जैसे काम के लिए इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रिलीज कर दिया है। टेलिग्राम अपने नए अपडेट में यूजर्स को कई शानदार फीचर्स भी उपलब्ध कराए हैं।
Published : Mar 09, 2025 03:37 pm IST, Updated : Mar 09, 2025 03:37 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन टेलिग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रिलीज कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट में कंपनी ने यूजर्स को कई सारे धमाकेदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।
2/6Image Source : फाइल फोटो
टेलिग्राम के नए अपडेट में कंपनी ने नया एक्सपीरियंस देने के लिए ऐप पर नए मॉनिटाइजेशन टूल्स को रोलआउट किया है। कंपनी के मुताबिक नए फीचर्स यूजर्स को सेफ्टी देने के साथ साथ क्रिएटिव कंटेंट बनाने में भी मदद करेंगे।
3/6Image Source : फाइल फोटो
टेलिग्राम के मुताबिक प्रीमियम यूजर्स को अब अपने कॉन्टैक्ट से की लिस्ट में मौजूद नहीं होने वाले लोगों की तरफ से आने वाले मैसेज क लिए स्टार्स में फीस पा सकते हैं। यह नई सुविधा स्पैम से बचाने में भी मदद करेगी।
4/6Image Source : फाइल फोटो
टेलिग्राम की तरफ से एक Contact Confirmation नाम का फीचर रोलआउट किया गया है। इसके होने से जब कोई अननॉन यूजर्स पहली बार मैसेज करेगा तो डिस्प्ले पर इंफो पेज मिल जाएगा। इसकी मदद से ऐप यूजर्स किसी नए सेंडर को आसानी से वेरिफाई कर पाएंगे।
5/6Image Source : फाइल फोटो
टेलिग्राम यूजर्स अब अपने स्टार्स का इस्तेमाल दूसरे यूजर्स को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन गिफ्ट देने के लिए कर सकते हैं। टेलिग्राम ने बताया कि अब यूजर्स स्टार मैसेज के जरिए कमाए गए स्टार को 21 दिनों के बाद फ्रैगमेंट के जरिए निकाल सकते हैं। इन स्टार को टेलिग्राम विज्ञापन जैसे दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
6/6Image Source : फाइल फोटो
टेलिग्राम ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक और कमाल का फीचर दे दिया है। अब टेलिग्राम यूजर्स अपने प्रोफाइल कवर पर छह गिफ्ट को पिन कर सकते हैं। यूजर्स इन सभी गिफ्ट्स को सेटिंग, माय प्रोफाइल और गिफ्ट के तहत मैनेज कर सकते हैं।