Published : Jun 17, 2026 06:26 pm IST, Updated : Jun 17, 2026 06:26 pm IST
1/5Image Source : India TV
Vodafone Idea ने नया दांव खेलते हुए 99 रुपये वाला प्लान लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा ऑफर किया जा रहा है। अन्य टेलीकॉम कंपनियां जहां केवल अनलिमिटेड 5G ऑफर कर रही हैं, वहीं, वोडाफोन-आइडिया अपने 4G यूजर्स को भी अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है।
2/5Image Source : India TV
वोडाफोन-आइडिया का यह एक नया डेटा पैक है, जिसमें दो दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें यूजर्स को पूर दो दिन तक अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। इसमें यूजर्स 4G हो या 5G किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा ऑफर किया जाता है।
3/5Image Source : Vodafone Idea
Vi के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को किसी भी तरह की कॉलिंग और मैसेज की सुविधा नहीं मिलती है, जिसका मतलब ये है कि इसे आप एक ऐड-ऑन प्लान के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। खास तौर पर यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं।
4/5Image Source : Vodafone Idea
वोडाफोन के इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा वाला ऑफर यूजर्स को तब मिलेगा, जब पहले से ही उनके नंबर पर कोई प्लान एक्टिव हो। हालांकि, अन्य निजी टेलीकॉम कंपनियां भी यूजर्स को कम खर्च में अनलिमिटेड डेटा ऑफर करती हैं।
5/5Image Source : Vodafone Idea
Vi ने हाल ही में कई शहरों में अपनी 5G सर्विस लॉन्च की है। कंपनी पिछले साल से धीरे-धीरे देश के बड़े शहरों के साथ-साथ टीयर-3 शहरों में भी 5G सेवाएं शुरू कर दी है। कंपनी इसके लिए अपने नेटवर्क को बड़े पैमाने पर अपग्रेड कर रही है। पिछले दिनों आई TRAI की रिपोर्ट में वोडाफोन-आइडिया ने बड़े पैमाने पर नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। वोडाफोन-आइडिया अब नेटवर्क अपग्रेड करने के साथ-साथ यूजर्स भी बढ़ा रहा है।