Vivo V50 Elite Edition भारत में देने जा रहा है दस्तक, 50MP सेल्फी कैमरा से होगा लैस
Vivo V50 Elite Edition भारत में देने जा रहा है दस्तक, 50MP सेल्फी कैमरा से होगा लैस
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जो कि Vivo V50 Elite Edition होगा। अपमकिंग फोन में 50MP का कैमरा होगा।
Published : May 12, 2025 06:00 am IST, Updated : May 12, 2025 06:00 am IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। 2025 के शुरुआती 4 महीने में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री कर चुके हैं। अब एक और स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने जा रहा है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने करोड़ों भारतीय फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V50 Elite Edition होगा जो कि दमदार फीचर्स के साथ दस्तक देगा। लॉन्च से पहले ही वीवो के इस स्मार्टफोन की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं।
3/6Image Source : फाइल फोटो
आपको बात दें कि Vivo V50 सीरीज में पहले ही दो स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में पेश कर चुकी है जिसमें Vivo V 50 और Vivo V50e शामिल हैं। अब इस सीरीज में कंपनी Vivo V50 Elite Edition को पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसकी कई सारी डिटेल्स लीक हो चुकी हैं।
4/6Image Source : फाइल फोटो
लीक्स की मानें तो Vivo V50 Elite Edition को 15 मई को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे Vivo V50 से अपग्रेडेड डिजाइन दे सकती है। हालांकि इसके फीचर्स काफी हद तक इसी जैसे हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक Vivo V50 Elite Edition को क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
वीवो के मुताबिक Vivo V50 Elite Edition भारत का पहला 3D स्टार टेक्नोलॉजी वाला फोन होगा। इसके डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा जिसमें 2392x 1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 15 ओएस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
6/6Image Source : फाइल फोटो
फोटोग्राफी और बैटरी के मामले में Vivo V50 Elite Edition दमदार होगा। इसमें 50+50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 6000mAh की बैटरी मिलेगी। Vivo V50 Elite Edition में IP68 और IP69 रेटिंग से लैस होगी।