Vivo Y400 Pro 5G की जल्द होगी एंट्री, Amazon लिस्टिंग से फीचर्स का हुआ खुलासा
Vivo Y400 Pro 5G की जल्द होगी एंट्री, Amazon लिस्टिंग से फीचर्स का हुआ खुलासा
दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो अपने करोड़ों भारतीय फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में आपको 32 मेगापिक्सल का धमाकेदार फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
Published : Jun 13, 2025 07:01 pm IST, Updated : Jun 13, 2025 07:01 pm IST
1/6Image Source : फाइल फोटो
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी आगे आने वाले कुछ महीनों में कुछ धांसू स्मार्टफोन्स लाने की तैयारी कर रही है। अगर आप वीवो के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है।
2/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y400 Pro 5G होगा। अपकमिंग स्मार्टफोन की झलक हाल ही में अमेजन इंडिया में देखने को मिली थी। हालांकि कंपनी ने कुछ देर बाद वेबसाइट से इसे हटा लिया था।
3/6Image Source : फाइल फोटो
अमेजन में थोड़ी देर की लिस्टिंग से Vivo Y400 Pro 5G के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा हो गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Freestyle White कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन quad-curved AMOLED पैनल के साथ दस्तक दे सकता है।
4/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo Y400 Pro 5G में एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। आपको बता दें कि यह एक मिडरेंज चिपसेट है जो कि डेली रूटीन लाइफ में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है।
5/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo Y400 Pro 5G में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जबकि 2 मेगापिक्सल का सेंकंडरी लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
6/6Image Source : फाइल फोटो
Vivo Y400 Pro 5G को Freestyle White, Nebula Purple, और Festival Gold ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके बॉटम में आपको स्पीकर ग्रिल के साथ साथ माइक्रोफोन सेंसर और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसकी कीमत की बात करें तो वीवो इसे भारतीय बाजार में 25 हजार रुपये के प्राइस ब्रैकेट में लॉन्च कर सकता है।