5 Tips और कई गुना बढ़ जाएगी WiFi इंटरनेट स्पीड, झट से खत्म होगी स्लो डेटा की समस्या
5 Tips और कई गुना बढ़ जाएगी WiFi इंटरनेट स्पीड, झट से खत्म होगी स्लो डेटा की समस्या
WiFi कनेक्शन में हमें अधिक डेटा और हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है। हालांकि कई बार WiFi में भी इंटरनेट स्पीड की समस्या आने लगती है। अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ तगड़े टिप्स देने जा रहे हैं। आप इन्हें फालो करके WiFi की स्पीड बढ़ा सकते हैं।
Published : Jan 05, 2025 05:01 pm IST, Updated : Jan 05, 2025 05:01 pm IST
1/8Image Source : फाइल फोटो
जब अधिक डेटा का काम होता है तो ऐसे में मोबाइल डेटा की जगह वाई फाई कनेक्शन लेना ही एक बेहतर ऑप्शन होता है। वाई फाई कनेक्शन में हमें डेटा भी अधिक मिलता है और मोबाइल डेटा की तुलना में इंटरनेट स्पीड भी कई गुना ज्यादा मिलती है।
2/8Image Source : फाइल फोटो
ज्यादातर लोग वाई फाई कनेक्शन सिर्फ इसीलिए लेते हैं ताकि उन्हें हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा मिलती रहे। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि WiFi लगे होने के बाद भी इंटरनेट स्पीड एकदम कछुए की चाल जैसी हो जाती है। ऐसे में हमारा काम भी रुक जाता है और मूड भी खराब होने लगता है।
3/8Image Source : फाइल फोटो
WiFi में धीमी इंटरनेट स्पीड मिलने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। हो सकता है कि किसी तरह की हार्डवेयर समस्या हो या फिर सॉफ्टवेयर समस्या की वजह से इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है। अगर आपके पास भी वाई फाई का कनेक्शन है और आपको स्लो इंटरनेट स्पीड मिल रही है तो हम आपको इसे सॉल्व करने के कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं।
4/8Image Source : फाइल फोटो
वाई फाई राउटर की प्लेसमेंट भी इंटरनेट स्पीड को प्रभावित करती है। कई बार हम लोग राउटर को ऐसी जगह पर इंस्टाल करा देते हैं जहां पर चारो तरफ से दीवार रहती है। राउटर को कभी भी बंद जगह या फिर कॉर्नर में नहीं इंस्टाल करना करना चाहिए। कोशिश करें कि इसे किसी हॉल या खुली हुई दीवार पर ही लगाएं।'
5/8Image Source : फाइल फोटो
राउटर में कई तरह की सेटिंग्स मिलती हैं। इन्हीं में से एक सेटिंग यह है कि हम इस पर लिमिट सेट कर सकते हैं कि कितने डिवाइस कनेक्ट रहें। कई बार हमें मालूम नहीं होता और कई सारे डिवाइस कनेक्ट कर देते हैं जिससे इंटरनेट स्पीड धीमी पड़ जाती है। इसलिए स्पीड मिलने पर कनेक्शन लिमिट को जरूर चेक करें।
6/8Image Source : फाइल फोटो
कई लोगों को इस बारे में नहीं मालूम होता है कि अगर आप कई दिनों तक राउटर को लगातार ऑन रखते हैं तो इससे भी इंटरनेट स्पीड धीमी पड़ जाती है। अगर आपको अपने वाई फाई में स्लो इंटरनेट स्पीड मिल रही है तो एक बार उसे कुछ मिनट्स के लिए बंद कर दें और फिर ऑन करें। इससे आपको जरूर स्पीड में फर्क दिखाई देगा।
7/8Image Source : फाइल फोटो
अगर आपने हाई स्पीड वाला प्लान लिया है और आपको स्पीड धीमी मिल रही है तो आप अपने WiFi को एक बार रीसेट करके देखें। कई बार लगातार ऑन रहने से इसमें समस्या आने लगती है। रीसेट करने के लिए आपको राउटर के पीछे एक बटन मिलेगी। इस बटन को प्रेस करके आप अपने राउटर को रीसेट कर सकते हैं।
8/8Image Source : फाइल फोटो
इंटरनेट की स्पीड आपके राउटर के वर्जन पर भी निर्भर करती है। अगर आप लो कैपेसिटी वाला कोई पुराना राउटर इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात की संभावना है कि आपको स्लो इंटरनेट स्पीड मिलेगी। इसलिए अगर आपने कई सालों से राउटर को नहीं बदला है तो हो सकता है वह आउट डेटेड हो गया हो। अगर बार बार स्पीड की समस्या हो रही हो तो आप इसे बदल सकते हैं।