Published : Mar 31, 2026 10:44 pm IST, Updated : Mar 31, 2026 10:44 pm IST
1/5Image Source : xelectron
XElectron ने नया पॉकेट पोर्टेबल प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। Android प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले यह प्रोजेक्टर आपके घर की दीवार को 150 इंच की बड़ी टीवी स्क्रीन में कन्वर्ट कर देता है और थिएटर वाला एक्सपीरियंस मिलता है। आप अपने पसंदीदा मूवीज और शोज को बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे।
2/5Image Source : Xelectron
XElectron का यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर PockerBeam महज 600 ग्राम वजन का है, जिसकी वजह से इसे आप आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं। यह पॉकेट प्रोजेक्टर 3,200mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसे फुल चार्ज करने पर 2 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है।
3/5Image Source : Xelectron
इस प्रोजेक्टर की कीमत 9,990 रुपये है, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस प्रोजेक्टर में 720 पिक्सल HD रेजलूशन में कंटेंट एक्सपीरियंस देखा जा सकता है। प्रोजेक्टर में 6000 ल्यूमन्स का LED लाइट सोर्स मिलेगा, जिसमें 40,000 घंटे का फंक्शनल लाइफ मिलता है।
4/5Image Source : Xelectron
इस पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर में ऑटो कीस्टोन करेक्शन और रीमोट फोकस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth 5.0 और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
5/5Image Source : Xelectron
यह पोर्टेबल पॉकेट प्रोजेक्टर पहले से ही प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स के साथ आता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Youtube जैसे ऐप्स पहले से ही इंस्टॉल हैं। इस प्रोजेक्टर के साथ आप ब्लूटूथ स्पीकर्स को कनेक्ट कर सकते हैं। आप अपने पसंदीदा OTT ऐप्स को भी गूगल प्ले स्टोर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।