1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 16GB रैम, 6100mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें कीमत

Xiaomi ने लॉन्च किया 16GB रैम, 6100mAh बैटरी वाला धांसू फोन, जानें कीमत

Published : May 28, 2025 07:56 am IST,  Updated : May 28, 2025 07:56 am IST
Xiaomi ने हाल ही में अपना पहला Xring 01 प्रोसेसर पेश किया था। इस प्रोसेसर के साथ कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Xiaomi 15s Pro लॉन्च किया है। इसके अलावा चीनी ब्रांड ने अपना फ्लैगशिप टैबलेट Xiaomi Pad 7 Ultra भी इसी प्रोसेसर के साथ उतारा है। शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 16GB रैम, 6100mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है।
1/5 Image Source : file

शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.73 इंच के 2K M18 बिट OLED LTPO डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 3100 x 1440 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इस फोन में HDR10+, सिरैमिक ग्लास प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
2/5 Image Source : file

कंपनी ने इसमें इन-हाउस Xiaomi XRING 01 3nm प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। इसमें 6,100mAh की दमदार बैटरी पैक के साथ आता है। इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
3/5 Image Source : FILE

Xiaomi 15s Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
4/5 Image Source : FILE

Xiaomi 15S Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसके शुरुआती 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5499 yuan (लगभग 65,610 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप 16GB + 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट 5999 yuan (लगभग 71,580 रुपये) में आता है। यह फोन ड्रैगन स्केल फाइबर वर्जन और फार स्काई ब्लू कलर में आता है। इसे फिलहाल चीनी बाजार में पेश किया गया है।
5/5 Image Source : FILE

Advertisement