Xiaomi ने बढ़ाई Samsung की टेंशन, ला रहा 200MP कैमरा वाला अल्ट्रा स्मार्टफोन
Xiaomi ने बढ़ाई Samsung की टेंशन, ला रहा 200MP कैमरा वाला अल्ट्रा स्मार्टफोन
Written By: Harshit Harsh@HarshitKHarsh
Published : Oct 11, 2025 03:25 pm IST, Updated : Oct 11, 2025 03:25 pm IST
Image Source : Xiaomi
Xiaomi ने हाल ही में अपनी प्रीमियम फ्लैगशिप शाओमी 17 सीरीज चीनी बाजार में लॉन्च की है। शाओमी की इस सीरीज में कंपनी ने तीन फोन Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max लॉन्च किए हैं। अब कंपनी इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन 200MP कैमरा के साथ आ सकता है और Samsung Galaxy S25 Ultra को कड़ी टक्कर देगा।
Image Source : Xiaomi
Xiaomi 17 Ultra के पेरीस्कोप कैमरा की डिटेल ऑनलाइन सामने आई है। लीक के मुताबिक, शाओमी का यह फोन क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यह शाओमी के पिछले साल लॉन्च हुए Xiaomi 15 Ultra का अपग्रेड होगा। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Weibo पर इस फोन के कैमरा की जानकारी शेयर की है। इसमें 200MP के मेन कैमरा के अलावा 50MP के तीन और कैमरे दिए जा सकते हैं।
Image Source : Xiaomi
Xiaomi का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इस सीरीज के हाल में लॉन्च हुए Xiaomi 17 Pro Max की तरह ही इसके बैक में भी डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS के साथ आ सकता है।
Image Source : Xiaomi
Xiaomi 17 Ulrta में 6.73 इंच का क्वाड कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैम्प्लिंग रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68, IP69 वाटर और डस्ट प्रूफ होगा।
Image Source : Xiaomi
शाओमी के इस फोन में 5,410mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। शाओमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, WiFi, NFC, USB Type C जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।