1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. Google Pay, PhonePe, Paytm की बढ़ी टेंशन, Arattai वाली कंपनी ला रही Zoho Pay

Google Pay, PhonePe, Paytm की बढ़ी टेंशन, Arattai वाली कंपनी ला रही Zoho Pay

Published : Oct 25, 2025 10:03 am IST,  Updated : Oct 25, 2025 10:03 am IST
Arattai जैसे वाट्सऐप के अल्टर्नेटिव ऐप लॉन्च करने वाली कंपनी Zoho अब UPI पेमेंट प्लेटफॉर्म लाने की तैयारी में है। देसी कंपनी Zoho Pay नाम से इस पेमेंट ऐप को लॉन्च करने वाली है, जो Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे पेमेंट प्लेटफॉर्म के लिए कड़ी चुनौती हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप में कंपनी अपने इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Arattai को भी इंबेड करेगी।
1/5 Image Source : zoho

हाल ही में Zoho Payments Tech के सीईओ शिवरामकृष्ण ईश्वर ने बताया कि Zoho Pay का मकसद यूजर्स को पैसे भेजने और रिसीव करने में सुरक्षित भुगतान करने में मदद करने का है। यह ऐप एक स्मूद, सिक्योर और इंटिग्रेटेड पेमेंट एक्सपीरियंस को प्रदान करेगा। यूजर्स Arattai के चैट विंडो से बाहर निकले बिना ही UPI पेमेंट कर सकेंगे।
2/5 Image Source : Zoho

देसी कंपनी Zoho फिलहाल बिजनेस पेमेंट्स, प्वाइंट ऑफ सेल (POS) सॉल्यूशन प्रदान करता है। कंपनी अब इसमें और गहराई से उतरने के लिए तैयारी है। कंपनी के पेमेंटिंग बिजनेस के सीईओ ने कहा कि हमारा फिनटेक अप्रोच इनक्रिमेंटल है। हम पेमेंट्स से शुरुआत कर रहे हैं और धीरे-धीरे इसे लैंडिंग, ब्रोकिंग, इंश्योरेंस और वेल्थटेक जैसे सेग्मेंट्स तक लेकर जाएंगे।
3/5 Image Source : Zoho

कंपनी Zoho Pay के अलावा Zoho Billng नाम से नया इनवॉइसिंग और सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट सॉल्यूशन भी लाने की तैयारी में है। इसके अलावा Zoho Payroll भी पेश किया जाएगा, जो बैंकों के साथ इंटिग्रेशन करेगा ताकि पेमेंट कलेक्शन से लेकर कैश फ्लो मैनेजमेंट और ऑटोमैटेड पेरोल तक पूरा फाइनेंशियल स्टैक तैयार किया जा सके।
4/5 Image Source : Zoho

बता दें Zoho ने 2021 में अपना इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai लॉन्च किया था। हालांकि, यह ऐप पिछले कुछ समय से लोकप्रिय हुआ है। यह ऐप खास तौर पर यूजर्स को छोटे व्यावसायों को जोड़ने वाला फ्रंट-एंट प्लेटफॉर्म है। WhatsApp की तरह ही इसमें भी चैट विंडो से बाहर जाए बना भी ट्रांजैक्शन पूरा किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि यह फिलहाल इंटरनल टेस्टिंग फेज में है, जल्द ही इसे रोल आउट किया जाएगा।
5/5 Image Source : Zoho

Advertisement