शादी में तनाव की खबरों के बीच दलजीत कौर ने दिखाया ग्लैमर गेम, चूड़ा-मंगलसूत्र को कहा बाय-बाय
शादी में तनाव की खबरों के बीच दलजीत कौर ने दिखाया ग्लैमर गेम, चूड़ा-मंगलसूत्र को कहा बाय-बाय
इन दिनों दलजीत कौर अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। विदेश में रह रहीं एक्ट्रेस अब भारत आ गई हैं। शादी में तनाव के बीच ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो काफी कमाल की लग रही हैं।
Published : Apr 19, 2024 08:24 pm IST, Updated : Apr 19, 2024 08:24 pm IST
1/6Image Source : Instagram
इन दिनों दलजीत कौर अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शादी में तनाव के बीच ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो काफी हसीन लग रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस और भी दीवाने हो रहे हैं।
2/6Image Source : Instagram
दलजीत कौर ने बाल में ही अपनी काफी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दलजीत गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उनका स्टाइल और अंदाज पहले से काफी जुदा लग रहा है। दलजीत की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
3/6Image Source : Instagram
दलजीत कौर सामने आई तस्वीरों में हैवी मेकअप के साथ बैगनी रंग की सीक्वेंस वाली शिमरी ड्रेस में दिख रही हैं। ड्रेप साड़ी स्टाइल ड्रेस में हाई स्लिट भी है, जो उनके फिगर को और निखार रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है।
4/6Image Source : Instagram
दलजीत कौर ने मिनिमल ज्वेलरी के साथ इस लुक को कंप्लीट किया है। दूसरी शादी के बाद एक्ट्रेस हमेशा चूड़ा और मंगलसूत्र पहने ही नजर आया करती थीं, लेकिन अब ये अवतार पूरी तरह बदल गया है। एक्ट्रेस ने चूड़ा और मंगलसूत्र को एक किनारे रख दिया है।
5/6Image Source : Instagram
बता दें, दलजीत ने हाल में ही दूसरी शादी की थी। उन्होंने एक एनआरआई बिजनेमैन निखिल से शादी कर के अपना घर बसाया था, लेकिन शादी को एक साल भी नहीं बीते और दोनों के बीच अनबन हो गई। इस अनबन के बाद एक्ट्रेस नाइजीरिया से भारत वापस आ गईं।
6/6Image Source : Instagram
लगातार खबरें सामने आने लगीं कि दलजीत का दूसरी बार भी तलाक होने वाला है। इस पर दलजीत कौर ने अपना पक्ष आज तक साफ नहीं किया। उन्होंने सोशल मीडिया से भी अपनी और निखिल की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। वहीं निखिल ने भी ऐसा ही किया है। बता दें, इससे पहले दलजीत की शादी शालीन भनोट से हुई थी, लेकिन काफी लड़ाइयों के बाद दोनों का तलाक हो गया था।