वक्त के साथ इतना बदल गईं टीवी की ये हसीनाएं, ट्रांसफॉर्मेशन देख नहीं होगा यकीन
वक्त के साथ इतना बदल गईं टीवी की ये हसीनाएं, ट्रांसफॉर्मेशन देख नहीं होगा यकीन
मौनी रॉय से लेकर हिना खान तक, टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर तो सीधी-सादी संस्कारी बहुओं के रोल प्ले किये हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। यही नहीं, सालों पहले जब इन हसीनाओं ने डेब्यू किया तो काफी अलग लगती थीं और आज ये काफी बदल चुकी हैं।
Published : Sep 21, 2024 07:33 pm IST, Updated : Sep 21, 2024 07:33 pm IST
1/9Image Source : Instagram
टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने जब इंडस्ट्री में डेब्यू किया तो काफी सिंपल नजर आती थीं, लेकिन आज ये हसीनाएं टीवी इंडस्ट्री की बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। आज ये ग्लैमर के मामले में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। तो चलिए आपको टीवी टाउन की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों से मिलाते हैं और दिखाते हैं कि पहले की तुलना में अब ये अभिनेत्रियां कितना बदल चुकी हैं।
2/9Image Source : Instagram
टीवी इंडस्ट्री की नागिन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय की पुरानी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। मौनी अब पहले की तुलना में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हो चुकी हैं, जिसका गवाह उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी है।
3/9Image Source : Instagram
इस लिस्ट में हिना खान का नाम भी शामिल है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हिना खान काफी सिंपल लुक में नजर आई थीं,लेकिन रियल लाइफ में वह काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं।
4/9Image Source : Instagram
टीवी की 'छोटी बहू' रुबिना दिलैक भी अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर दो जुड़वा बेटियों की मम्मी रुबिना जब भी कोई फोटो-वीडियो शेयर करती हैं, देखते ही देखते सुर्खियों में छा जाती हैं।
5/9Image Source : Instagram
'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी भी पहले की तुलना में काफी बदल चुकी हैं। उनकी पहली की तस्वीरें देखने वालों के लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।
6/9Image Source : Instagram
'सरस्वतीचंद्र' की सीधी-सादी कुमुद यानी जेनिफर विंगेट भी रियल लाइफ में कम ग्लैमरस नहीं हैं। अभिनेत्री के बोल्ड और ग्लैमरस लुक अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और उनके इन लुक्स के उनके फैंस भी दीवाने हैं।
7/9Image Source : Instagram
श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। श्वेता 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में मशहूर हुई थीं। उन्होंने सीरियल में सीधी-सादी प्रेरणा का किरदार निभाया था। आज श्वेता 43 साल की हैं और इस उम्र में भी बेहद ग्लैमरस हैं।
8/9Image Source : Instagram
निया शर्मा ने भी जब टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था, काफी सिंपल लगती थीं। लेकिन, आज वह टीवी इंडस्ट्री की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
9/9Image Source : Instagram
पवित्र रिश्ता से घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं अंकिता लोखंडे भी पहले की तुलना में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हो चुकी हैं।