टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक का नया हेयरस्टाइल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जब ग्रे कलर की डिजाइनर साड़ी पहनकर वो बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुईं तो लोगों की निगाह उन पर थम गई। इस नए लुक में वो बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं, बिग बॉस 14 में नज़र आ चुकीं निक्की तंबोली भी पिंक कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
रुबीना दिलैक के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर की डिजाइनर साड़ी पहनी। उनके नए हेयरस्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्हें देखकर फैंस ने कहा कि 'बॉस लेडी' आ गई।
निक्की तंबोली फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने पिंक कलर का वेस्टर्न आउटफिट पहना, जिसमें वो बेहद स्टनिंग और ग्लैमरस दिखीं।
रुबीना दिलैक की सिल्क साड़ी से ज्यादा उनके नए हेयरस्टाइल की चर्चा हो रही है, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। ये लुक उन पर खूब फब रहा है।
बता दें कि निक्की ने बिग बॉस 14 के बाद एक और रिएलिटी शो किया। उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 11 में देखा गया।