टीवी की पॉपुलर सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों चर्चा में है। इस शो से कई कलाकारों ने अपनी पहचान बनाई। दर्शकों ने इन्हें भरपूर प्यार दिया। हालांकि, कई एक्टर्स ने सालों बाद सीरियल को अलविदा कहने का फैसला लिया है, जिसके बाद जाहिर तौर पर उन्हें रिप्लेस करने के लिए नए एक्टर्स आएंगे। इन्हीं सब वजहों के चलते सीरियल आजकल सुर्खियों में है।
जेठालाल
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में चाहे जेठालाल हो या फिर दयाबेन, सभी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। इन्होंने अपने किरदारों को अपनी जिंदगी में इतना ढाल लिया है कि लोग इन्हें इनके नाम से नहीं, बल्कि इनके रोल्स से ज्यादा जानते हैं। आज हम आपको इन्हीं कलाकारों से रूबरू कराने जा रहे हैं। जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
दया बेन
शो में अपनी कॉमेडी के अलग अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी भले ही सीरियल में लंबे समय से गायब हैं, लेकिन उनके फैंस बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
चंपकलाल गढ़ा
अमित भट्ट सीरियल में अपनी उम्र से ज्यादा बड़े चंपकलाल गढ़ा का किरदार निभा रहे हैं। वो शो में जेठालाल के पिता बने हैं, जो कभी अपनी फटकार तो कभी प्यार दुलार से फैंस के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं।
अंजलि भाभी
सीरियल में अंजलि मेहता का रोल निभाने वाली नेहा मेहता सालों से इस शो से जुड़ी हुई थीं, लेकिन अब उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है कि सुनैना फौजदार उन्हें रिप्लेस करेंगी।
आत्माराम तुकाराम भिड़े
आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार मन्दार चंदवादकर सालों से निभा रहे हैं। वो बतौर सेक्रेटरी गोकुलधाम सोसाइटी में हर कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
बबिता अय्यर
मुनमुन दत्ता बबिता अय्यर का रोल निभा रही हैं, जिन पर जेठालाल फिदा रहते हैं।
कृष्णन अय्यर
कृष्णन अय्यर यानि तनुज महाशब्दे भी अपनी कॉमेडी से लोकप्रियता हासिल कर चुक हैं। उनकी सादगी और बोलने का अंदाज दर्शकों को खूब भाता है।
पत्रकार पोपटलाल पांडे
पत्रकार पोपटलाल पांडे का रोल श्याम पाठक निभाते हैं। उनके किरदार को भी दर्शक खूब प्यार देते हैं।