1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेलीविजन
  4. एक्ट्रेस विद्या सिन्हा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी TV जगत की हस्तियां, देखें Pics

एक्ट्रेस विद्या सिन्हा के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी TV जगत की हस्तियां, देखें Pics

Published : Aug 15, 2019 10:36 pm IST,  Updated : Aug 15, 2019 10:39 pm IST
दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा का गुरुवार को दिल और फेफड़े की बीमारी के चलते निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से इसकी जानकारी मिली। बासु चटर्जी की फिल्म 'रजनीगंधा' (1974) से उन्हें लोकप्रियता मिली थी। मोहित मलिक से लेकर सुनील पाल तक, कई हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किए।
1/7

सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के लीड एक्टर मोहित मलिक भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। बता दें कि विद्या इन दिनों इसी सीरियल में काम कर रही थीं।
2/7

एक्टर अयूब खान भी विद्या सिन्हा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
3/7

सुनील पाल ने विद्या सिन्हा के अंतिम दर्शन किए।
4/7

विद्या ने 71 साल की उम्र में जुहू के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें पिछले रविवार को यहां भर्ती कराया गया था।
5/7

सन् 70 और 80 के दशक में वह बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उस दौर के कई बड़े अभिनेताओं संग उन्होंने काम किया था। 
6/7

विद्या सिन्हा ने कई तरह की फिल्मों में काम किया, जिनमें 'हवस' (1974), 'छोटी सी बात'(1975), 'मेरा जीवन' (1976), क्राइम थ्रिलर 'इन्कार' (1977), 'किताब' (1977), 'पति पत्नी और वो' (1978) और इसी साल बासु चटर्जी की फिल्म 'सफेद झूठ', हॉरर फिल्म 'सबूत' (1980), 'लव स्टोरी' (1981) जैसी फिल्में शामिल थीं।
7/7

Advertisement